क्रिकेट के भगवान के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे सचिन के फैन 1

क्रिकेट के भगवान लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों भारतीय क्रिकेट में छाए हुआ हैं। सचिन तेंदुलकर ने 24 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी सेवाएं दी जिसके बाद इसी सप्ताह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने भी भारतीय अंडर-19 टीम के लिए अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया।

अर्जुन तेंदुलकर के बारे में जाने खास बातें

Advertisment
Advertisment

अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पहले मैच में विकेट लेने की शुरूआत कर दी लेकिन बल्लेबाजी में वो खाता भी नहीं खोल सके। खैर अर्जुन के लिए अभी लंबा सफर हैं लेकिन आपको आज हम अर्जुन के बारे में वो बताने जा रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते।

क्रिकेट के भगवान के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे सचिन के फैन 2

मुंबई अंडर-19 टीम से चमके अर्जुन

अर्जुन तेंदुलकर को इसी साल की शुरूआत में मुंबई की अंडर-19 टीम में चुना गया। अर्जुन ने इसके बाद कूच बिहार ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से बहुत ही प्रभावित किया। अर्जुन ने कूच बिहार में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 मैचों में 19 विकेट लेकर अपनी सफलता के कदमों की शुरूआत की।

Advertisment
Advertisment

क्रिकेट के भगवान के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे सचिन के फैन 3

हैरिस शील्ड से आगाज

जिस तरह से सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली ने मिलकर हैरिस शील्ड में ही 664 रनों की यादगार साझेदारी कर सुर्खियों में आए उसी तरह अर्जुन तेंदुलकर ने भी हैरिस शील्ड से ही सुर्खियां बटोरी।

अर्जुन ने हैरिस शील्ड में 2011 में शुरूआत की और उसी साल बल्लेबाजी में तो शून्य पर चलते बने, लेकिन गेंदबाजी में 8 विकेट लेकर अपनी टीम धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल को जीत दिलायी।

क्रिकेट के भगवान के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे सचिन के फैन 4

हरफनमौला है जूनियर तेंदुलकर

जूनियर तेंदुलकर यानि अर्जुन अपने पिता सचिन की तरह शुद्ध बल्लेबाज नहीं बल्कि एक गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। अर्जुन मध्यम गति की तेज गेंदबाजी करने के साथ ही उपयोगी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

अर्जुन ने हांग-कांग में एक टूर्नामेंट मे भारत के लिए खेलते हुए 27 गेंदो पर 48 रन बनाने के साथ ही 4 विकेट भी झटके थे।

क्रिकेट के भगवान के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे सचिन के फैन 5

अर्जुन कर चुके हैं ग्रेट ब्रायन लारा को आउट

अर्जुन तेंदुलकर अब तक कई बड़े इंटरनेशनल बल्लेबाजों को गेंदबाजी कर चुके हैं। यहां तक कि वो वर्तमान भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी गेंदबाजी कर चुके हैं।

इतना ही नहीं अर्जुन ने विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को 2015 में एक एग्जिबिशन मैच में आउट करने का सौभाग्य हासिल किया है।

क्रिकेट के भगवान के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे सचिन के फैन 6

अर्जुन के कोच सचिन नहीं बल्कि हैं ये शख्स

अर्जुन तेंदुलकर के क्रिकेटर बनने को लेकर कई लोग मानते होंगे कि उनके कोच तो सचिन ही होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। सचिन तो अर्जुन के लिए केवल प्रेरणा स्त्रोत रहे हैं, तो वहीं पुणे के अतुल गायकवड़ अर्जुन तेंदुलकर को पिछले कुछ सालों से क्रिकेट के गुर सीखा रहे हैं। गायकवड़ भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज को कोचिंग दे चुके हैं।

क्रिकेट के भगवान के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे सचिन के फैन 7

अर्जुन के रोल मॉडल हैं ये दो स्टार ऑलराउंडर

अर्जुन तेंदुलकर ना तो अपने पिता सचिन तेंदुलकर को रोल मॉडल मानते हैं या ना ही किसी भारतीय खिलाड़ी को, बल्कि अर्जुन तेंदुलकर अपने लिए रॉल मॉडल ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के साथ ही इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को मानते हैं।

क्रिकेट के भगवान के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बारे में ये बातें शायद ही जानते होंगे सचिन के फैन 8