संन्यास लेना महेंद्र सिंह धोनी का निजी फैसला: युवराज सिंह 1

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस समय चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। उम्मीद जताई जा रही थी कि 38 वर्षीय धोनी विश्व कप के बाद संन्यास का ऐलान कर देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने अपने भविष्य को लेकर कुछ साफ़ नहीं किया है और अभी आराम कर रहे हैं।

टीम से छुट्टी ली

संन्यास लेना महेंद्र सिंह धोनी का निजी फैसला: युवराज सिंह 2

Advertisment
Advertisment

विश्व कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने आर्मी के साथ जुड़ने की वजह से उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से अपने नाम वापस लिया। और फिर निजी कारणों से  दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी उपलब्ध नहीं थे।

अब खबरें आ रही हैं कि वह नवंबर तक चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऐसे में उनके भविष्य को लेकर तरह- तरह की बात हो रही है। कई क्रिकेट के जानकर इसे लेकर अपनी राय दे रहे हैं।

युवी ने दी प्रतिक्रिया

संन्यास लेना महेंद्र सिंह धोनी का निजी फैसला: युवराज सिंह 3

भारतीय टीम के पूर्व उपकप्तान और महेंद्र सिंह धोनी के साथ काफी क्रिकेट खेलने वाले युवराज सिंह ने उनपर चलने वाली चर्चा पर प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम में बात करते हुए युवी ने कहा

Advertisment
Advertisment

“मुझे लगता है कि यह उसके साथ अन्याय है। उस आदमी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है। वह सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे हैं, इसलिए आपको उन्हें समय देना चाहिए। उसे यह तय करने की आवश्यकता है कि वह कब बाहर जाना चाहते हैं। उन्हें अपना फैसला लेने का हक  है। यदि वह खेलना चाहते हैं तो उसका सम्मान करने की आवश्यकता है।”

कब करेंगे वापसी?

संन्यास लेना महेंद्र सिंह धोनी का निजी फैसला: युवराज सिंह 4

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर कब  वापसी करेंगे, इसपर कभी तक कोई खबर नहीं आई है। आर्मी से वापस लौटने के बाद से वह अपने घर पर ही हैं। उनके विजय हजारे ट्रॉफी खेलने की बात हो रही थी लेकिन वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह अभी ऋषभ पन्त टीम में खेल रहे हैं लेकिन पन्त ने बल्ले के साथ ही विकेट के पीछे भी निराश किया है।