युवराज सिंह

नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने सभी कयासों और अफवाहों पर विराम लगाते हुए आधिकारिक तौर पर हेजल कीच से अपनी शादी के प्‍लान पर से परदा उठा दिया है। युवराज दिसम्‍बर के पहले सप्‍ताह में अपनी मंगेतर से विवाह बंधन में बंध जायेंगे। युवराज की मां सबनम सिंह ने कहा कि अभी शादी की तारीख पक्‍की नहीं हुई है लेकिन जल्‍द ही वो भी पक्‍की हो जायेगी। आपको बता दें कि युवराज सिंह का जन्‍मदिन 12 दिसम्‍बर को होता है, तो देखा जाए तो उनकी शादी की तारीख भी आस-पास ही पड़ सकती है। युवराज की मंगनी हेजल कीच से पिछले साल दिसम्‍बर 12 को हुई थी। तब से ये दोनो अपनी शादी के बारे में कुछ नहीं बोल रहे थे।

यह भी पढ़े : विडियो : जब युवराज ने बताया कि उन्हें धोनी से किस बात की है शिकायत

Advertisment
Advertisment

युवराज ने पहली बार हेजल कीच को बाली के गेटवे पर सरप्राइज डिनर में प्रपोज किया था। युवराज उस समय अपने ICC टी20 वर्ल्‍ड कप और (इंडियन प्रीमीयर लीग) IPL में व्‍यस्‍त थे। बाद में युवराज सिंह को IPL के दौरान घुटने में चोट लग जाने से उन्‍होंने टूर्नामेंट 6 मई को ज्‍वाइन किया।

अपनी शादी के इस राज से परदा उठाते हुए युवराज सिंह ने बाम्‍बे टाइम्‍स से हुई बात में कहा कि जहां तक सम्‍भव हो सकेगा शादी की तारीख दिसम्‍बर के पहले सप्‍ताह में ही तय होगी। युवराज की शादी के समारोह के बारे में उनके एक करीबी ने जानकारी दी कि उनकी शादी पंजाबी रिति-रिवाज से दुबई में होगी। लेकिन शादी का रिसेप्‍शन राजधानी दिल्‍ली में होगा।

यह भी पढ़े : मोहम्मद कैफ ने लगायी युवराज सिंह से मदद की गुहार

हेजल की मां उत्‍तर प्रदेश की रहने वाली हैं इसलिए कुछ रिवाज़ यूपी के अनुसार भी हो सकते हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि उनके परिवार के कई लोग यूके और मौरीसश से भी शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि शायद ही कोई शादी का समारोह मुम्‍बई में हो। इसके साथ ही युवराज के समारोह में पहने जाने वाले सभी ड्रेस यूवी फाउंडेशन में लांच डिजाइन्‍स को ही पहनेंगे। समारोह में कई सेलेब्रिटीज और साथी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे ऐसी उम्‍मीद की जा रही है। अगर कुछ और जानकारी आती है तो हम आपको हर बात से रखेंगे अपडेट।

Advertisment
Advertisment