युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर आशीष नेहरा का बनाया मजाक 1

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा की गिनती सबसे मजाकिया खिलाड़ियों में होती है। मैदान से लेकर कमेंट्री में उन्हें मजाक करते हुए देखा जा सकता है। इसमें हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ी हमेशा उनका साथ देते भी नजर आ चुके हैं। अब एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है।

केविन पीटरसन ने डाला पोस्ट

इंग्लैंड टीम के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक मजेदार पोस्ट डाला। यह वीडियो एक मॉल की है, जहाँ एक व्यक्ति जूते को पहन कर ट्राई करता है लेकिन पहनने के बाद भागने लगता है।

Advertisment
Advertisment

इसे देखकर दुकानदार को लगता है कि वह आदमी उसका जूता लेकर भाग रहा है। वह भी उस आदमी के पीछे भागने लगता है। हालाँकि, जूता पहन कर भागने वाला आदमी आधे रास्ते रुकने के बाद फिर वापस भागते हुए आता है। क्योंकि वह चेक कर रहा होता है कि जूता दौड़ने में सही है या नहीं।

https://www.instagram.com/p/BqwzAvwgAnk/?utm_source=ig_web_copy_link

युवराज सिंह ने नेहरा को किया टैग

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने इस पोस्ट में आशीष नेहरा को टैग कर दिया। हालाँकि, आशीष नेहरा सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करते। इसी वजह से युवी ने उनके नाम के साथ उनकी पत्नी को भी टैग किया है।

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर आशीष नेहरा का बनाया मजाक 2

Advertisment
Advertisment

अभी तक आशीष नेहरा की तरफ से इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है लेकिन वह जल्द ही युवराज सिंह को जवाब देना चाहेगे। हम सभी को पता है कि इन मौकों पर कभी नेहरा पीछे नहीं रहते।

युवी की रणजी ट्राफी में हुई है वापसी

युवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर आशीष नेहरा का बनाया मजाक 3

भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ने दिल्ली के खिलाफ रणजी ट्राफी में पंजाब की तरफ से अपनी वापसी की। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर वह शुरुआत में काफी जूझते नजर आये। पिच पर नजर जमने के बाद भी वह 88 गेंद में 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। इससे पहले आईपीएल में उनकी टीम किंग्स इलेवेन पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया था।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।