अब इस टीम से छक्के-चौकों की बारिश करते नजर आएंगे युवराज सिंह 1

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी बल्लेबाज युवराज सिंह ने 2019 के जून महीने में संन्यास का ऐलान किया। युवी ने बीसीसीआई से विदेशी लीग खेलने की इच्छा जाहिर की थी। एनओसी मिलने के बाद युवराज विदेशी लीगों में खेलते नजर आ रहे हैं। अब इस बात की पुष्टि हो गई है की अबु धाबी टी 10 सीरीज में युवराज मराठा अरेबियंस से खेलते नजर आएंगे।

टी 10 में मराठा अरेबियंस से खेलेंगे युवराज

युवराज सिंह

संन्यास के बाद युवराज सिंह कनाडा ग्लोबल लीग में खेलते नजर आए थे। और अब अबु धाबी टी 10 सीरीज में युवी छक्के-चौके बरसाते नजर आएंगे। हाल ही में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के पूर्व कोच एंडी फ्लावर को मराठा अरेबियंस के मुख्य कोच के रूप में नामित करने के बाद युवराज मराठा अरेबियंस के लिए साइन किए गया है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ड्वेन ब्रावो इस सीजन में भी फ्रेंचाइजी की कप्तानी संभालेंगे।

Advertisment
Advertisment

फ्रैंचाइज़ी ने सीजन कई बड़े नामों को शामिल किया है। इसमें श्रीलंका के टी 20 आई कप्तान लसिथ मलिंगा के अलावा हज़रतुल्लाह ज़ज़ई और नजीबुल्लाह ज़द्रान की अफ़गानिस्तान जोड़ी शामिल है। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पावर-हिटिंग बल्लेबाज क्रिस लिन को फ्रेंचाइज़ी का आइकन प्लेयर नामित किया गया है।

टी 10 में खेलने को लेकर उत्साहित हैं युवी

मराठा अरेबियंस टीम में शामिल होने के बारे में बात करते हुए युवराज ने कहा, “यह एक रोमांचक नया फॉर्मेट है। मैं इस लीग में दुनिया के कुछ सबसे बड़े नामों के साथ खेलने के लिए काफी एक्साइडेट हूं और टीम मराठा अरेबियंस का प्रतिनिधित्व करने जा रहा हूं।”

“यह टी 10 जैसी लीगों को इतनी मेहनत से देखने और खेल के प्रति उत्साही लोगों के लिए इस तरह के रोमांचक फॉर्मेट की पेशकश करने के लिए दिल खोलकर है।”

15 नवंबर से होगा लीग का आगाज़

अब इस टीम से छक्के-चौकों की बारिश करते नजर आएंगे युवराज सिंह 2

टी-10 लीग का तीसरा सीजन 15 नवंबर से शुरू हो रहा हैं। टी-10 लीग का यह सीजन 24 नवंबर तक चलेगा। इस टी-10 लीग के सीजन में कई भारतीय खिलाड़ी खेलने वाले हैं। पिछले सीजन भी इस टूर्नामेंट में जहीर खान, मुनाफ पटेल, आरपी सिंह, प्रवीण तांबे और सुब्रेमेनियम बद्रीनाथ जैसे भारतीय खिलाड़ी खेले थे।

Advertisment
Advertisment