पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास की बेटी है दिल्ली की बहु, देखें तस्वीरें 1

दो देशों के बीच की सरहदें दोनों देशों को भौगोलिक दृष्टि से अलग-अलग कर देता है। इसी तरह से भारत और पाकिस्तान ये दो देश साल 1947 में अलग-अलग रूप में विभाजित हो गया। दोनों ही देशों के बीच एक सरहद खींच गई। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच का रिश्ता कभी भी बिना किसी तनाव का नहीं रहा है।

दो देशों की सरहदें नहीं रोक सकती दो दिलों को मिलने से

भारत और पाकिस्तान में उस समय से तल्खी दिख रही है। रिश्तों में काफी ज्यादा खराब स्थिति होने के बाद दोनों ही देशों के बीच बनी सरहद पर भी काफी टेंशन रहती है। लेकिन ऐसी कोई सरहद नहीं बनी है जो दो दिलों के बीच के रिश्तों को रोक सके।

Advertisment
Advertisment

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास की बेटी है दिल्ली की बहु, देखें तस्वीरें 2

भले ही आज भारत और पाकिस्तान के बीच बनी लाइन ऑफ कन्ट्रोल पर काफी ज्यादा कन्ट्रोल है लेकिन दोनों ही देशों में रहने वाले लोग अदर आपस में दिल से जुड़ना चाहा है तो ये लाइन उन्हें कभी रोक नहीं सकी है।

जहीर अब्बास ने भारतीय लड़की के साथ की शादी तो बेटी का रिश्ता भी भारत में

ऐसे कई उदाहरण हैं, जब भारत और पाकिस्तान के लोगों के बीच दिल आपस में जुड़े हैं। ऐसा ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज रहे जहीर अब्बास के साथ हुआ है, जिनका दिल एक भारतीय लड़की पर आ गया तो उन्होंने उसे अपना बना लिया। जहीर अब्बास और रिता एक-दूसरे से पहली बार लंदन में मिले थे।

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास की बेटी है दिल्ली की बहु, देखें तस्वीरें 3

Advertisment
Advertisment

जहीर अब्बास को भारत के उत्तरप्रदेश राज्य की कानपुर की लड़की पसंद क्या आ गई उसे अपना बना लिया। जहीर अब्बास का ससुराल भारत बना तो ये रिश्ता दोनों देशों के बीच यहीं पर नहीं रूका और इसके बाद तो जहीर अब्बास की बेटी का ससुराल भी भारत में ही राजधानी दिल्ली में है।

जहीर की बेटी भी बनी भारत की दुल्हन, दिल्ली में एक बिजनेसमैन से किया निकाह

जहीर अब्बास का रिश्ता कानपुर की रिता लूथरा के साथ हुआ। दोनों के पिता बढ़िया दोस्त थे। ये दोस्ती का रिश्ता संबंधी में बदला और दोनों ने अपने बच्चों का रिश्ता एक-दूसरे से जोड़ दिया। साल 1982 में जहीर अब्बास और रिता लूथरा के बीच शादी हुई।

पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास की बेटी है दिल्ली की बहु, देखें तस्वीरें 4

इसके बाद जहीर अब्बास और रिता लूथरा की बेटी सोनल अब्बास को भी दिल्ली में एक बिजनेस मैन पसंद आ गया। इसके बाद इनके बीच शादी हो गई। अपनी बेटी से मिलने के लिए पाकिस्तान का ये दिग्गज बल्लेबाज अक्सर ही भारत आया करता है।