Dhoni becomes the 5th Indian to score 10,000 runs in ODIs

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के लिए कुछ दिनों पहले तक फैंस और पूर्व क्रिकेटरों के मन में अलग राय थी लेकिन अब ये राय पूरी तरह से बदल चुकी है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसकों के मन में महेन्द्र सिंह धोनी के लिए एक नया विश्वास जगा है।

महेन्द्र सिंह धोनी में अब हर किसी को नजर आने लगा है अलग विश्वास

Advertisment
Advertisment

महेन्द्र सिंह धोनी अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर है इसमें तो कोई दो राय नहीं है।एमएस धोनी के लिए अब इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ही साल कहे जा सकते हैं।

जहीर खान ने बताया क्यों महेंद्र सिंह धोनी के बिना भारतीय टीम का विश्वकप जीतने का सपना अधुरा 1

लेकिन विश्व कप के साल में महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने प्रदर्शन से खूब प्रभावित किया है। धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में अपनी बल्लेबाजी से ऐसा प्रभाव छोड़ा है कि अब उनमें विश्व कप के लिए भी उम्मीदें की जाने लगी हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद जहीर खान ने भी जताया भरोसा

Advertisment
Advertisment

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गत वनडे सीरीज में महेन्द्र सिंह धोनी ने तीनों ही मैचों में पचासे जड़कर साबित कर दिया कि वो अभी चूके नहीं हैं। धोनी ने इस सीरीज में सबसे ज्यादा 193 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज जीतने में कामयाब रहे थे।

जहीर खान ने बताया क्यों महेंद्र सिंह धोनी के बिना भारतीय टीम का विश्वकप जीतने का सपना अधुरा 2

पूर्व कप्तान के इस नए अवतार को देखते हुए अचानक से ही भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर में गहरायी नजर आ रही है और भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी महेन्द्र सिंह धोनी में विश्व कप के लिए एक बहुत बड़ा विश्वास जताया है।

महेन्द्र सिंह धोनी ने दिखाया है अनुभव की नहीं है कोई काट

जहीर खान ने महेन्द्र सिंह धोनी की हालिया फॉर्म को देखते हुए कहा है कि एमएस धोनी की फॉर्म पर किसी भी संदेह ने उनके प्रदर्शन को कम करके आंका है। धोनी सिर्फ अपने खेल को मेज पर नहीं ला रहे हैं।

जहीर खान ने बताया क्यों महेंद्र सिंह धोनी के बिना भारतीय टीम का विश्वकप जीतने का सपना अधुरा 3

विश्व कप में दबाव एक बड़ी भूमिका निभाता है और उनके पास विशाल अनुभव है। हम देख सकते हैं कि कप्तान के साथ इनपुट साझा करने के साथ-साथ वो विकेट के पीछे कितने सक्रिय हैं।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।