Battlegrounds Mobile India(BGMI) बैटल रॉयल गेम कुछ ही समय में iOS डिवाइस पर देखने को मिलने वाला है, जानिए पूरी जानकारी 1

Battlegrounds Mobile India काफी प्रसिद्व बैटल रॉयल गेम बन गया है, और सोशल मिडिया के अनुसार Battlegrounds Mobile India को iOS पर लॉन्च करने की लीक्स सामने आई है। Krafton ने Battlegrounds Mobile India(BGMI) का टीजर जारी किया है, जिसे iOS डिवाइस पर कुछ समय बाद ही लॉन्च कर दिया जाएगा। तो आइए इस आर्टिकल में हम Battlegrounds Mobile India(BGMI) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी बताने वाले हैं।

Battlegrounds Mobile India के डेवेलपर Krafton ने इस बैटल रॉयल गेम को जुलाई 2021 में गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च करके भारतीय खिलड़ियों को काफी खुश किया था। वर्तमान में BGMI को iOS डिवाइस पर नहीं खेला जा सकता है, क्योंकि इस समय सिर्फ एंड्रॉइड डिवाइस के लिए Battlegrounds Mobile India उपलब्ध है। सोशल मिडिया के अनुसार BGMI का iOS टीजर जारी किया है, जिसे देखकर लाखों प्लेयर्स काफी खुश हुए है। अब iOS डिवाइस पर भी काफी जल्द BGMI को खेला जाएगा। तो नीचे सारी जानकारी मौजूद है।

Advertisment
Advertisment

Battlegrounds Mobile India(BGMI) बैटल रॉयल गेम कुछ ही समय में iOS डिवाइस पर देखने को मिलने वाला है, जानिए पूरी जानकारी

Battlegrounds Mobile India इस बैटल रॉयल गेम को काफी प्रोफेशनल स्ट्रीमर्स के द्वारा iOS डिवाइस पर खेला जाता है, क्योंकि BGMI एक हैवी फीचर्स प्रदान करने वाला गेम है। ये खिलाड़ियों को काफी हाई-लेवल का ग्राफिक्स प्रदान करता है, जिसे महंगे मोबाइल में खेलने पर काफी मजा आता है। iOS डिवाइस में काफी कम लैग देखने को मिलता है, इसके आलावा स्मूथ गेम चलता है।

Battlegrounds Mobile India को iOS डिवाइस पर लॉन्च करने की कोई Official तारीख सामने नहीं आई है। परंतु, जैसे एंड्रॉइड टीजर जारी हुआ था। उसके कुछ समय बाद ही Battlegrounds Mobile India गूगल प्ले स्टोर पर लॉन्च किया था। तो ऐसे ही कुछ दिनों में BGMI को एप्पल स्टोर पर लॉन्च कर दिया जाएगा।

Krafton के डेवेल्पर्स ने Battlegrounds Mobile India का iOS टीजर Officail फेसबुक एकाउंट पर जारी किया है। तो काफी लम्बे समय के बाद BGMI फाइनली iOS पर लॉन्च होने वाला है।

ऐसे ही E-Sports की जानकारी पाने के लिए Sportswikihindi.com को फॉलो करें।

सावन

Senior Sports Hindi Content Writer & also I love To Write on Cricket & WWE.