Garena Free Fire में वीपन्स का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। Free Fire में ज्यादा डैमेज देने वाली गन्स को खोजना एक चुनौतियों से भरा काम है। ताकतवर गन्स मैदान पर विरोधियों को सटीकता के साथ डैमेज देने का कार्य करती है। इसके आलावा Free Fire में सबसे जरूरी गन का फायर रेट होता है, जितना ज्यादा फायर रेट होता है खिलाड़ी के लिए फायदेमंद होता है।
Free Fire में फायर रेट खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि ये कभी-कभी गेम चेंजर हो सकती है। मैदान पर उतरते ही सभी प्लेयर्स अच्छी गन्स को जल्द-से-जल्द ढूढ़ने का प्रयास करते हैं। तो आइए जानते हैं, इस आर्टिकल में Free Fire में 5 सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली 5 Weapons जो खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है।
Free Fire में सबसे ज्यादा उपयोग की जाने वाली 5 “Weapons”
Garena Free Fire में क्लैश स्क्वाड मोड सबसे प्रसिद्व है, और यह मोड खिलाड़ियों के द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इस मोड के अंदर जितनी ताकतवर और फायर रेट वाली गन्स का उपयोग करते हैं। तो क्लैश स्क्वाड मोड में उतना ही अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। तो आइए नीचे कुल 5 खास Weapons के बारे में जानकारी दी गई है, जिन्हें मैदान पर ज्यादा उपयोग करें:
- MP40
- M1887
- AWM
- M60
- AK47
#1 – MP40
Free Fire में MP40 का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। यह गन विरोधियों को 48 का डैमेज देती है। इसका फायर रेट 82 का है, जो सबसे ज्यादा है इसलिए ज्यादातर प्लेयर्स इस गन का उपयोग करते हैं।
#2 – M1887
Free Fire में यह एक शॉटगन है, जिसे क्लैश स्क्वाड मोड में सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। इस गन का फायर रेट 42 है, और इसका डैमेज 100 का है। यह दो शॉट में विरोधियों को नॉक कर सकती है।
#3 – AWM
Free Fire में AWM यह एक Sniper गन है। इस गन को लॉन्ग रेंज के लिए उपयोग किया जाता है। मैदान पर विरोधियों को एक शॉट में नॉक कर देती है। इस गन का फायर रेट 27 है और डैमेज 90 का है।
#4 – M60
Garena Free Fire में M60 एक मशीन गन है। इस गन का फायर रेट 56 का है, और विरोधियों को 56 का डैमेज देती है। हालांकि, इस गन का वेट काफी ज्यादा है।
#5 – AK47
Free Fire में AK काफी यूज होने वाली गन है। इस गन का उपयोग करके आसानी से क्लच कर सकते हैं। AK का फायर रेट 56 है और डैमेज 61 है।