FIFA विश्व कप 2018: Match Preview, स्पेन बनाम मोरक्को, ईरान बनाम पुर्तगाल 1

आज होने वाले मैचों से होने जा रही है ग्रुप बी की स्थिति साफ़। कई ग्रुप ऐसे हैं जो पूरी तरह फंसे हुए हैं कि कौन सी टीम अंतिम-16 में जगह बना पायेगी। ग्रुप बी भी उन्हीं में से एक है।

स्पेन बनाम मोरक्को

स्पेन जहाँ ग्रुप के टॉप पर मौजूद हैं वहीँ मोरक्को सबसे नीचे। ग्रुप बी से मोरक्को ही केवल ऐसी टीम है जो बाहर हो चुकी है। स्पेन एक ड्रा और एक जीत के साथ टॉप पर मौजूद है।

Advertisment
Advertisment

मोरक्को के पास खोने को कुछ नहीं

FIFA विश्व कप 2018: Match Preview, स्पेन बनाम मोरक्को, ईरान बनाम पुर्तगाल 2

स्पेन के कोच, फ़र्नांडो हिएरो ने कहा, उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। इसलिए वे हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं, इसलिए हम उन्हें हलके में तो कतई नहीं ले रहे हैं।

दूसरी तरफ़ मोरक्को के कोच, हर्व रेनार्ड ने भी वही बात दोहराई जो हिएरो ने कही। उन्होंने कहा, हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है, हम अपना आखिरी मैच जीत के साथ ही इसका अंत करना चाहेंगे।

मोनरियाल की हो रही वापसी

FIFA विश्व कप 2018: Match Preview, स्पेन बनाम मोरक्को, ईरान बनाम पुर्तगाल 3

Advertisment
Advertisment

चोट से उभर चुके स्पेन के डिफेंडर, मोनरियाल वापसी करने वाले हैं। वहीँ मोरक्को, ईरान के खिलाफ़ मैदान में उतरी टीम के साथ ही इस मैच में उतरना चाहेगी।

यह इनके बीच केवल तीसरी भिडंत होने वाली है। एक बार जहाँ स्पेन ने जीत दर्ज की वहीँ एक मैच ड्रा रहा। इसलिए स्पेन के लिए यह एक कठिन परीक्षा होने जा रही है।

 

ईरान बनाम पुर्तगाल

यदि मोरक्को को स्पेन के खिलाफ़ जीत मिलती है तो संभव ही स्पेन इस मैच पर पूरी तरह निर्भर हो जाएगी। वहीँ जो भी टीम यह मैच जीतेगी सीधे अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।

स्पेन और मोरक्को मैच पर ईरान नहीं है निर्भर

FIFA विश्व कप 2018: Match Preview, स्पेन बनाम मोरक्को, ईरान बनाम पुर्तगाल 4

ईरान के कोच ने कहा, यदि मोरक्को स्पेन को हराता है तो हम सेफ़ स्थिति में पहुँच जायेंगे। हालाँकि ऐसा नहीं है कि हम उसी मैच पर निर्भर कर रहे हैं। पुर्तगाल पर जीत हमें अगले दौर में पहुंचा देगी। इसलिए हम पूरी कोशिश करेंगे की पुर्तगाल को हरा पायें।

वहीँ पुर्तगाल की तरफ़ से बयान आया कि हम दबाव तले नहीं दबना चाहते। हमें पता है की जीत हमें कहा ले जा सकती है और हार कहाँ लाकर खड़ी कर सकती है।

एहसान हसाफ़ी के खेलने के चांस कम

FIFA विश्व कप 2018: Match Preview, स्पेन बनाम मोरक्को, ईरान बनाम पुर्तगाल 5

एहसान हसाफ़ी के चोटिल हो जाने के कारण, ईरान का डिफेन्स लड़खड़ाता नज़र आ रहा है। वहीँ पुर्तगाल के मौटिन्हो बीमार होने के चलते पुर्तगाल को गहरे सदमे में छोड़ गए हैं।

बता दें कि विश्व कप में यह इन दोनों टीमों के बीच दूसरी भिडंत होगी। पहले मैच में ईरान को हार का सामना करना पड़ा था।