नयी दिल्ली , 19 जुलाई: भारत को जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स अंडर 17 लड़कियों के फुटबाल टूर्नामेंट के पहले मैच में मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1-5 की करारी हार का सामना करना पड़ा।
अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ से मिली सूचना के अनुसार दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे हाफ में चार गोल दागे। भारतीय टीम के लिए एकमात्र गोल 40 वें मिनट में वानलालहरियात्री ने किया।
दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरुआत की लेकिन भारतीय गोलकीपर अर्चना अरूमुगम ने 25 वें मिनट तक मेजबान टीम को गोल ने महरूम रखा।
एक गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने लगातार हमले किया और 15 मिनट बाद वानलालहरियात्री के गोल की बदौलत बराबरी हासिल कर ली। वानलालहरियात्री ने समीक्षा के शानदार क्रास पर गोल किया।
मध्यांतर के बाद दक्षिण अफ्रीका की लड़कियों ने 20 मिनट के अंदर चार और गोल दागकर तीन अंक पक्के किए।
भारत दूसरे मैच में रूस से भिड़ेगा।