क्रोएशिया ने सेनेगल को 2-1 से दी मात 1

ओसीजेक (क्रोएशिया), 9 जून; क्रोएशिया ने एक गोल से पिछड़ने के बाद बेहतरीन वापसी करते हुए सेनेगल को एक अंतर्राष्ट्रीय दोस्ताना मैच में 2-1 से हरा दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व कप में क्वालीफाई करने के बाद से सेनेगल दोस्ताना मैचों में अब तक अपराजेय रहा था। सेनेगल ने दूसरे हाफ में 48वें मिनट में इस्माइला सार के गोल के दम पर 1-0 की बढ़त बना ली।

लेकिन इवान पेरेसिक ने 63वें मिनट में गोल कर क्रोएशिया को 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद आंद्रेज करामारिक ने 78वें मिनट में गोल दागकर क्रोएशिया को 2-1 से जीत दिला दी।

Advertisment
Advertisment

रूस में होने जा रहे विश्व कप में क्रोएशिया 16 जून को नाइजीरिया के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा।