Euro cup 2016 :तुर्की की खराब शुरुआत। जर्मनी ने अपना मुक़ाबला जीता। 1

 

अंडरडॉग कहे जाने वाले क्रोएशिया की शुरआत यूरो कप मे अच्छी  हुई। मिडफील्डर लुका मोड्रिक के एकमात्र गोल के दम पर क्रोएशिया ने ग्रुप-डी के अपना मुकाबला जीत कर शानदार शुरुआत की।

Advertisment
Advertisment

मैच के 41 वे मिनट में  लुका मोड्रिक ने मैच विनिग गोल करके  क्रोएशिया  को बढ़त दिला  दी जो अंत  तक कायम रही।  लेकिन क्रोएशिया ने मैच में कई मौके गवा कर ज्यादा खुश नहीं होगा। लेकिन पुरे मैच में क्रोएशिया का डिफेंड कमाल का रहा ,तुर्की को पहले हाफ में एक मौका मिला जब ओजान तुफान का हेडर गोल की तरफ बढ़ा लेकिन डेनिजल सुबासिक ने शानदार अंदाज में बचाव करते हुए उसे सफलता हासिल नहीं करने दी। यही कुछ पल अंत में निर्णायक साबित हुआ।

 

क्रोएशिया  अपने इतिहास में कभी भी क्वॉर्टर फाइनल से आगे नहीं जा पाया है इस बार उनके फैंस को उनसे काफी उम्मीदें है। पहला मैच जीतने के बाद उनकी यह उम्मीदें और भी बढ़ गयी है।  लेकिन इस बार अंडरडाग होते हुए उन्हें अच्छे प्रदर्शन की काफी उम्मीद है।  पर क्रोएशिया  के लिए इतना आसान नहीं होगा क्योकि उनके ग्रुप मैच  अभी स्पेन और चेक गणराज्य से बाकि है।

 

Advertisment
Advertisment

वही कल के दूसरे मैच में जर्मनी ने 2 -0 से मैच जीतकर यूरोकप में अपने इरादे साफ़ कर दिए. जर्मनी ने यूरोकप में जबरदस्त खेल दिखाते हुए उक्रेन को बुरी तरह से हरा दिए।  इस जीत के साथ जर्मनी पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गयी।  जर्मनी की तरफ से 23वे मिनट में शकद्रोंन मुस्तफी ने पहला गोल किआ वही 90+2 वे मिनट में बस्तिआन  सचवेंस्टीगेर ने गोल  करके जर्मनी को जीत दिलाई

 

यूरो कप 2016 में आज के मैच :-

स्पेन v/s चेक रिपब्लिक

रिपब्लिक ऑफ़ आयरलैंड v/s स्वीडन

Pravanshu

Hii this is pravanshu pandey , die hard football and cricket lover , writing is my passion :)