अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ (फीफा) के पूर्व उपाध्यक्ष जैक वॉर्नर को फुटबॉल से जुड़ी सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित कर दिया गया है| एक जारी बयान में फीफा के नैतिक समिति ने कहा, कि वार्नर को फीफा में ऊँचे पदों के दौरान लगातार गलत आचरण के दोषी पाया गया है| इसलिए वार्नर पर फूटबाल से जुड़े सभी गतिविधियों पर आजीवन प्रतिबन्ध लगा दिया गया है|

72 वर्षीय वार्नर अधिकारी के सभी फुटबॉल गतिविधियों में हिस्सा लेने पर लगा प्रतिबंध राष्ट्रिय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी लागू होगा|

Advertisment
Advertisment

वॉर्नर को अपने देश त्रिनिदाद एवं टोबेगो में अमेरिका प्रत्यर्पण के लिए कानूनी लडाई लड़नी पड़ रही है| उन्हें अमेरिका में मौजूदा फीफा भ्रष्टाचार प्रकरण से संबंधित 12 आरोपों का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें धोखाधड़ी, रैकेट चलाना और मनी लांडरिंग जैसे आरोप शामिल हैं|

त्रिनिदाद एवं टोबैगो में वॉर्नर के प्रत्यर्पण पर सुनवाई दिसंबर में होने वाली है| अब देखना ये है कि फैसला वार्नर के पक्ष में जाता है कि नहीं| अगर ये फैसला वार्नर के पक्ष में नहीं हुई तो वो बहुत बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं| अब तो वार्नर को दिसंबर तक इस फैसले का इन्तेजार करना पड़ेगा|

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...