फीफा अंडर-17 विश्वकप: 6 अक्टूबर को USA से मुकाबले के पहले वीडियो शेयर कर विराट ने बढ़ाया भारतीय लड़को का मनोबल 1

फीफा अंडर-17 विश्वकप: 6 अक्टूबर को USA से मुकाबले के पहले वीडियो शेयर कर विराट ने बढ़ाया भारतीय लड़को का मनोबल 2खेलों में अगर फुटबॉल की बात की जाए तो इसका दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज है। जिस तरह से दुनिया गोल है उसी तरह फुटबॉल के गोल के भी पूरी दुनिया दीवानी है।

विश्वभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल फुटबॉल ही है। लेकिन फुटबॉल में भारत की बात करें तो भारत में दीवानगी इतनी ज्यादा नहीं है। फुटबॉल को लेकर बहुत क्रेज कम होने के बाद भी भारत में पहली बार फीफा एक बड़ा आयोजन कराने जा रहा है।

Advertisment
Advertisment

फीफा अंडर-17 विश्वकप: 6 अक्टूबर को USA से मुकाबले के पहले वीडियो शेयर कर विराट ने बढ़ाया भारतीय लड़को का मनोबल 3

फीफा अंडर-17 विश्वकप के लिए विराट कोहली ने दी भारतीय टीम को बधाई

भारत में पहली बार फीफा का एक बड़ा आयोजन होने जा रहा हैं जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

फीफा अंडर-17 विश्वकप की शुरूआत 6 अक्टूबर से होने जा रही हैं, जिसमें मेजबान भारतीय फुटबॉल टीम दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में अमेरिका के साथ खेलेगी।

Advertisment
Advertisment

ऐसे में विराट कोहली ने भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम को बधाई देते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें कोहली कह रहे हैं कि

“भारत में फीफा अंडर-17 विश्वकप 6 अक्टूबर से खेला जा रहा है, जिसमें भारत का पहला मुकाबला यूएसए के साथ है। इसके लिए लड़को को गुड लक और हमारे लिए गर्व बनाए।”

फीफा अंडर-17 विश्वकप की शुरूआत हो रही है 6 अक्टूबर से

भारत में 6 अक्टूबर से फीफा अंडर-17 विश्वकप का आगाज होने जा रहा है। भारत में फुटबॉल का इतना बड़ा आयोजन पहली बार हो रहा है। फीफा अंडर-17 विश्वकप भारत में 6 अक्टूबर से शुरू होगा जो 28 अक्टूबर तक चलेगा।

इस विश्वकप में दुनियाभर की 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिसमें मेजबान भारत भी शामिल है। भारत में होने वाले इस विश्वकप में भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम दुनिया को अपना दम दिखाने के लिए तैयार है।

फीफा अंडर-17 विश्वकप: 6 अक्टूबर को USA से मुकाबले के पहले वीडियो शेयर कर विराट ने बढ़ाया भारतीय लड़को का मनोबल 4

भारत के 6 शहरों में होनें विश्वकप के 52 मैच

भारत में होने वाले फीफा अंडर-17 विश्वकप जो भारत के 6 शहरों में खेला जाएगा। इस विश्वकप में 24 टीमें शामिल हुई हैं जिन्हें 6-6 टीमों के चार ग्रुप में विभाजित किया है। इस विश्वकप में 23 दिनों में 52 मैच खेले जाएंगे।

इस फीफा अंडर-17 विश्वकप में जो 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं वो 6 कन्फेडरेशन देश जिसमें एशिया, यूरोप, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और कैरेबियाई देश शामिल होंगे। ऐसे में अब भारत में दो दिन बार गोल का क्रेज रहेगा।

फीफा अंडर-17 विश्वकप: 6 अक्टूबर को USA से मुकाबले के पहले वीडियो शेयर कर विराट ने बढ़ाया भारतीय लड़को का मनोबल 5