इंडियन फूटबाल टीम के कप्तान और भारत के सुपरस्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2 के नीलामी में मुंबई सिटी ने 1.2 करोड़ में खरीदा है, सुनील का बेस प्राइस 80 लाख रखा गया था, जिसके हिसाब से यह राशि काफी कम है. साथ ही थोई सिंह को चेन्नई एफसी ने 86 लाख रुपये में खरीदा.

अब आक्शन खत्म हो चूका है, सभी टीमो ने मिलकर इस आक्शन में कुल 7.33 करोड़ रूपये खर्च किये है, कप्तान छेत्री को जहाँ 1.2 करोड़ मिला वहीं, उनसे अधिक चर्चा में मिडफील्डर युगेनसन लिंगदोह रहे, जिन्हें पुणे सिटी ने  1.05 करोड़ रु. में खरीदा, जबकि उनकी बेस प्राइस मात्र 27.50 लाख रु. थी.

Advertisment
Advertisment

जबकि इन दोनों से ज्यादा चर्चा में रीनो आँटो रहे, जिनकी बेस प्राइस मात्र 17.50 लाख थी, जबकि कोलकाता ने उन्हें 90 लाख के रिकॉर्ड प्राइस पर खरीदा.

इस नीलामी में कोलकाता, चेन्नई, पुणे और दिल्ली ने 2-2 खिलाड़ियों को खरीदा, जबकि मुंबई और नॉर्थ ईस्ट ने एक-एक प्लेयर खरीदे, तो केरला और गोवा ऑक्शन में खाली हाथ ही लौटे.

इन खिलाड़ियों की हुई नीलामी

खिलाड़ी

Advertisment
Advertisment

कीमत (रु. में)

टीम

सुनील छेत्री

1.2 करोड़

मुंबई सिटी एफसी

युगेनसन लिंगदोह

1.05 करोड़

पुणे सिटी

एनस एडाथोडिका

41 लाख

दिल्ली डायनामोस

जैकीचंद सिंह

45 लाख

पुणे सिटी

थोई सिंह

86 लाख

चेन्नईयन एफसी

अराता डुजमी

68 लाख

एल्टिको डी कोलकाता

रॉबिन सिंह

51 लाख

दिल्ली डायनामोस

करणजीत सिंह

60 लाख

चेन्नईयन एफसी

रिनो ऑन्टो

90 लाख

एल्टिको डी कोलकाता

सईतासेन सिंह

56 लाख

नॉर्थ ईस्ट यूनाइटेड

ये थे भारतीयों के बेस प्राइसः

प्लेयर

बेस प्राइस

करणजीत सिंह

60 लाख

एनस एडाथोडिका

40 लाख

अराता डुजमी

40 लाख

रॉबिन सिंह

40 लाख

थोई सिंह

29 लाख

युगेनसन लिंगदोह

27.50 लाख

जैकीचंद सिंह

20 लाख

सईतासेन सिंह

20 लाख