फुटबाल : वेलाजक्वेज उरुग्वे टीम में शामिल 1

मोंटेवीडियो, 13 नवंबर: स्पेनिश क्लब रायो वालेकानो के फुटबालर एमिलियानो वेलाजक्वेज को इस महीने फ्रांस और ब्राजील के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मैचों के लिए उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, उरुग्वे के राष्ट्रीय फुटबाल संघ ने एक बयान में कहा कि वेलाजक्वेज को चोटिल सेबस्टियन कोएट्स के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।

पुर्तगाल के क्लब स्पोर्टिंग लिस्बन के खिलाड़ी कोएट्स रविवार को यूरोपा लीग में शावेज के खिलाफ मिली 2-1 की जीत के दौरान चोटिल हो गए थे।

Advertisment
Advertisment

कोएट्स के अलावा गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा, सेंट्रल डिफेंडर डिएगो गोडिन, मार्सेलो सराची और फारवर्ड क्रिश्चियन स्टुअनी भी दोस्ताना मैचों के लिए टीम से बाहर हो गए हैं।

इनके अलावा नहितन नांदेज और रिवर प्लेट के मिडफील्डर कामिलो मायदा भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

उरुग्वे की टीम 16 नवंबर को लंदन के अमीरात स्टेडियम में ब्राजील से और इसके चार दिन बाद पेरिस में फ्रांस से दोस्ताना मैच खेलेगी।