कप्तान सुनील छेत्री की अपील का असर,केन्या के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के टिकट कुछ मिनटों में बिके 1

हाल ही में 2 जून को भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने देशवासियों ने को मुंबई में होने वाले मैच में टीम का सपोर्ट करने का आग्राह किया था। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मैच देखने की भी अपील की थी। सुनील छेत्री की अपील का यह असर हुआ कि कुछ ही समय में मैच की सारी टिकट बिक गई थी।

तो वहीं कप्तान ने भी अपने प्रशंसकों  का दिल नहीं तोड़ा और केन्या को इस मैच में जबरदस्त शिकस्त दी थी। इसके बाद भारतीय प्रशंसकों में फुटबॉल का क्रेज और ही बढ़ता जा रहा है। सात जून को भारत न्यूजीलैंड से इंटरकॉन्टिनेंटल कप लीग का फाइनल मुकाबला खेलेगा।

Advertisment
Advertisment

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली मैच की बिकी टिकट

कप्तान सुनील छेत्री की अपील का असर,केन्या के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के टिकट कुछ मिनटों में बिके 2

भारत और न्यूजीलैंड फुटबॉल टीम का सामना 7 जून को होगा। लेकिन इससे पहले ही मैच की सभी टिकट बिक चुकी हैं। भारतीय प्रशंसकों में कप्तान सुनील छेत्री की अपील का असर देखनो को मिल रहा है। 1जून को भारत ने ताईपेई में चीन को 5-0 से हराकर पहली जीत दर्ज की थी। वहीं केन्या को 3-0 शून्य से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी। अपील के बाद भारतीय प्रशंसकों से मिल रहे रिएक्शन से कप्तान सुनील छेत्री काफी उत्साहित हैं।

 

Advertisment
Advertisment

100 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने छेत्री

कप्तान सुनील छेत्री की अपील का असर,केन्या के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच के टिकट कुछ मिनटों में बिके 3

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 100 मैच खेलने वाले दूसरे कप्तान बने हैं। इससे पहले बाईचुंग भूटिया ने 104 मैच खेले हैं। अपने 100वें मैच में छेत्री ने केन्या के खिलाफ दो गोल दागकर भारत को लगातार दूसरी जीत दिलाई है। सुनील छेत्री की कप्तानी में  भारतीय क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है।

टीम के प्रदर्शन का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भारतीय फुटबॉल टीम जून 2016 से कोई मैच नहीं हारी है। मौजूदा समय में भारतीय टीम दुनिया की 97 वें नंबर की टीम है। वहीं कप्तान सुनील छेत्री सबसे ज्यादा गोल दागने वाले एक्टिव खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। सुनील छेत्री अभी तक 61 गोल दाग चुके हैं।

मैच के दौरान प्रशंसक ने छुए छेत्री के पैर

https://www.instagram.com/p/BjnKRr9ALjy/?utm_source=ig_embed

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री 100 से ज्यादा मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले बाईचुंग भूटिया ने 104 मैच खेले थे।केन्या के खिलाफ सुनील छेत्री ने कप्तानी वाला प्रदर्शन किया। अपने 100वें मैच में छेत्री ने दो गोल दागकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भारत को लगातार दूसरी जीत दिलाई है। मुंबई में भारत बनाम केन्या के बीच मैच चल रहा था कि एक प्रशंसक बीच मैदान में कप्तान छेत्री के पास जा पहुंचा। इतना ही नहीं उसने छुककर छेत्री की पैर भी हुए। इसके बाद कप्तान ने प्रशंसक को वापस जाने का अग्राह किया।