बेनफिका से जुड़ेंगे हरमेस 1

रियो डी जनेरियो, 22 नवंबर (आईएएनएस)| ब्राजील के डिफेंडर मार्सेलो हरमेस जल्द ही पुर्तगाली क्लब बेनफिका से जुड़ेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरमेस जनवरी में खुल रहे ट्रांसफर विंडो के तहत पुर्तगाल का रुख करेंगे।

इस साल ब्राजीली सेरी ए में ग्रेमियो के लिए खेल रहे 21 साल के हरमेस ने अपनी प्रतिभा से बेनफिका प्रबंधन को आकर्षित किया है।

Advertisment
Advertisment

बेनफिका को स्पेन एलेक्स ग्रीमाल्डो स्थानापन्न चाहिए और इसके लिए हरमेस उपयुक्त उम्मीदवार हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ग्रीमाल्डो जनवरी में मैनचेस्टर सिटी का रुख करेंगे।

यह भी पढ़े : एआईएफएफ के प्रतिभा खोज अभियान में जुटे 30 युवा फुटबालर

ग्रेमियो के साथ हरमेस का करार इस साल के अंत में समाप्त हो रहा है। इसके बाद वह फ्री एजेंट के तौर पर पुर्तगाली क्लब के साथ करार कर सकते हैं।