ताज़ा जानकारी के अनुसार लिवरपूल बएर लेवरकुसेन के खिलाडी सन हेउंग-मिन के लिए बोली लगाने का विचार कर रहा है |

लिवरपूल अंतिम तीसरे चरण में काफी समस्यायों का सामना कर रहा है | जितना कि उम्मीद थी खिलाडी उतने गोल करने व् लक्ष्य तक पहुँचने में असमर्थ रहे | गोल दागने के मामले में मारिओ बालोटेली , रिक्की लैबर्ट और फैबिओ बोरिनी ये सब नाकाम रहे | इस सीजन प्रीमियर लीग में स्टर्लिंग और गेर्राड ने सिर्फ सात गोल अपने नाम किये |

Advertisment
Advertisment

ब्रेंडन रोडगेर अपनी टीम को बेहतर बनाने के लिए सभी संभव विकल्पों पर विचार कर रहे हैं|

लुइस सुआरेज़ के जाने के बाद से और बालोटेली व् लैबर्ट को साइन करने के बावजूद लिवरपूल के लिए गोल करना आसान नहीं रहा |

 अब सन हेउंग-मिन एक महत्वपूर्ण खिलाडी के रूप में आ रहा है जो कि हमलाकरने व् गोल करने दोनों में सहायक हो सकता है | 22 वर्षिय ये खिलाडी जून 2013 में बएर लेवरकुसेन में शामिल होने के बाद सुर्ख़ियों में आया | पिछले दो सीजन में इस खिलाडी ने 48 खेलों में 27 गोल किये, जो कि बढ़िया प्रदर्शन कहा जा सकता है |

लिवरपूल इस बहुमुखी हमलावर के लिए £15 मिलियन देने को तैयार है|

Advertisment
Advertisment

Sportzwiki संपादक

sportzwiki हिंदी सभी प्रकार के स्पोर्ट्स की सभी खबरे सबसे पहले पाठकों तक पहुँचाने के...