पोटरे का ब्राजीलियाई युवा खिलाड़ी गालेनो के साथ करार 1

पुर्तगाल के फुटबाल क्लब पोटरे ने ब्राजील के काफी प्रतिभाशाली माने जा रहे नौजवान खिलाड़ी गालेनो के साथ करार किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुर्तगाल के क्लब पोटरे की बी टीम के लिए इस सत्र में खेले गए 38 मैचों में गालेनो ने 11 गोल किए।  चैंपियंस ट्राफी से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने दी विराट कोहली को दी इन 2 गेंदबाजो से बचने की सलाह

गालेनो को ब्राजीलियाई क्लब ग्रेमियो एनापोलिस से ऋण पर पोटरे की बी-टीम में शामिल किया गया था।

Advertisment
Advertisment

पोटरे के साथ ब्राजील के 19 वर्षीय खिलाड़ी का करार 2022 तक हुआ है। इसमें 4 करोड़ यूरो का रिलीज क्लॉज भी शामिल है। क्लब ने एक बयान में यह जानकारी दी।

गालेनो को अलावा पोटरे की बी-टीम से बेल्जियम के 22 वर्षीय खिलाड़ी जोरिस कायेम्बे को भी पोटरे की मुख्य टीम में जगह मिली है। उन्होंने पोटरे की बी टीम के लिए 2016-17 सत्र में खेले गए 32 मैचों में सात गोल दागे।  धोनी की मैच जीताऊ पारी के बाद धोनी के प्रशसंक ने धोनी से मिलने के लिए कर डाला ये बड़ा जुर्म

प्रीमेरा लीग सूची में पोटरे क्लब वर्तमान में दूसरे स्थान पर है। वह शीर्ष पर काबिज बेनफिका से पांच अंक पीछे है।