साओ पाउलो ने पोंटे प्रेटा को 2-0 से हराया 1

रियो डी जनेरियो, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)| ब्राजीलियाई फुटबाल क्लब साओ पाउलो ने शीर्ष लीग टूर्नामेंट ‘सेरी-ए’ में पोंटे प्रेटा को 2-0 से मात दे दी। इसके साथ ही साओ पाउलो ने अगले साल होने वाले लीग टूर्नामेंट कोपा लिबेर्तादोरेस के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीद कायम रखी है।

यह भी पढ़े : फुटबाल : पुर्तगाल के मोराइस एईके एथेंस क्लब के कोच नियुक्त

Advertisment
Advertisment

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लीग में शनिवार को हुए मुकाबले में साओ पाउलो ने क्रिस्टियान सुएवा और डेविड नेरेस की ओर से किए गए गोल की बदौलत जीत हासिल की।

मुकाबले के 11वें मिनट में सुएवा ने साओ पाउलो के लिए गोल दागा और क्लब को पोंटे प्रेटा पर 1-0 से बढ़त दिलाई।

इसके बाद दूसरे हाफ में 82वें मिनट में नेरेस की ओर से किए गए गोल की बदौलत साओ पाउलो ने जीत हासिल की।

इस जीत के साथ ही लीग सूची में साओ पाउलो 42 अंकों के साथ 11वें स्थान पर पहुंच गया है। उसे अभी इस सत्र में छह मुकाबले और खेलने हैं और कोपा लिबेर्तादोरेस में क्वालिफाई करने के लिए उसे और छह अंकों की जरूरत है।

Advertisment
Advertisment