मेक्सिको में फुटबाल रेफरियों की हड़ताल खत्म 1

मेक्सिको फुटबाल महासंघ-फेमेक्सफुट द्वारा अपनी मांगों को मान लिए जाने के बाद मेक्सिको के फुटबाल रेफरियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। मेक्सिको रेफरी संघ के सदस्यों ने एक सप्ताह तक खुद को फुटबाल से दूर रखा। इन रेफरियों की मांग अधिक वेतन नहीं था बल्कि वे उन खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जो उनके खिलाफ अत्यधिक आक्रामक हो जाते हैं।  विडियो : जब मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आपा खो बैठे रोहित शर्मा और विराट कोहली
बीते सप्ताह पाब्लो एग्वीलार और एनरिक ट्रीवेरियो ने रेफरियों पर हमला कर दिया था।  महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच ने किया खुलासा, बताया कब धोनी कहेंगे क्रिकेट को अलविदा

दोनों खिलाड़ियों पर नौ-नौ मैचों का प्रतिबंध लगाया गया है। रेफरियों के विरोध के बाद महासंघ ने इन खिलाड़ियों पर लगा प्रतिबंध एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

Advertisment
Advertisment