फीफा विश्व कप-2018 में पुर्तगाल का सामना स्पेन से 1

मास्को,2 दिसम्बर; फुटबाल जगत के दो दिग्गज देश पुर्तगाल और स्पेन को अगले साल रूस में होने वाले फीफा विश्व कप में ग्रुप-बी में रखा गया है। शुक्रवार को विश्व कप के ड्रॉ का ऐलान हुआ।

विश्व कप में कुल आठ ग्रुप हैं और हर ग्रुप में चार-चार टीमें हैं।

Advertisment
Advertisment

पुर्तगाल और फीफा विश्व कप-2010 की विजेता स्पेन के अलावा ग्रुप-बी में मोरक्को, ईरान को रखा गया है।

मौजूदा विजेता जर्मनी को ग्रुप-एफ में अपने से कम रैंकिंग वाली मैक्सिको (16वीं रैंकिंग), स्वीडन (18वीं रैंकिंग), कोरिया रिपब्लिक (59वीं रैंकिंग) के साथ रखा गया है।

ग्रुप-ए में रूस, साउदी अरब, मिस्र, उरुग्वे को रखा गया। ग्रुप-सी में फ्रांस, आस्ट्रेलिया, पेरू और डेनमार्क को जगह मिली है।

ग्रुप-डी में अर्जेटीना, आइसलैंड, क्रोएशिया, नाइजीरिया को रखा गया है।

Advertisment
Advertisment

ग्रुप-ई में ब्राजील के साथ स्विट्जरलैंड, कोस्टा रिका, सर्बिया खेलेंगे।

ग्रुप-जी में बेल्जियम, पनामा, ट्यूनिशिया और इंग्लैंड पहले दौर की प्रतिस्पर्धा करेंगे।

वहीं ग्रुप-एच में पोलैंड के साथ सेनेगल, कोलंबिया और जापान को जगह मिली है।