हॉकी : पुरुष टीम के कोच बने हरेंद्र, महिला टीम कोच पद पर मरेन की वापसी 1
Blacksticks Emily Naylor in action during the Four Nations Hockey Tournament, North Harbour Hockey Stadium, Auckland, New Zealand. Thursday 12 April 2012. Photo: Wayne Drought / photosport.co.nz

नई दिल्ली, 1 मई; हॉकी इंडिया (एचआई) ने मंगलवार को हरेंद्र सिंह को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, 44 वर्षीय नीदरलैंड्स के निवासी शुअर्ड मरेन की महिला हॉकी टीम के कोच पद पर एक बार फिर वापसी हो गई है।

साल 2016 में भारत की जूनियर हॉकी टीम को लखनऊ में हुए उत्तर प्रदेश जूनियर हॉकी विश्व कप का खिताब दिलाने वाले हरेंद्र को पिछले साल सितम्बर में ही महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था।

Advertisment
Advertisment

हरेंद्र के मार्गदर्शन में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। पिछले साल उन्हीं की कोचिंग में महिला टीम ने महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था।

मरेन के मार्गदर्शन में भी महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

एचआई के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक ने कहा, “हरेंद्र अपने साथ अच्छा अनुभव ला रहे हैं और उन्होंने हॉकी इंडिया लीग में पुरुष टीम के कोच पद का कार्यभार संभाला है, वहीं मरेन का महिला टीम के साथ कोच पद का कार्यकाल सफल रहा और आशा है कि उन्होंने पहले जो किया उसे भविष्य में भी जारी रखेंगे।”

मरेन और हरेंद्र ने अपनी नई जिम्मेदारियों पर संतुष्टि जाहिर की है। मरेन ने कहा, “मैं महिला टीम के कोच पद पर लौट कर काफी खुश हूं और मैं अब टीम को और मजबूती देने के लिए तैयार हूं। हमारी नजर अब महिला हॉकी विश्व कप-2018 पर होगी।”

Advertisment
Advertisment

हरेंद्र ने अपने बयान में कहा, “मेरे लिए पुरुष हॉकी टीम का कोच बनना गर्व की बात है। महिला हॉकी टीम के साथ अब तक का सफर अच्छा था। मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं एचआई का शुक्रगुजार हूं।”