Commonwealth Games 2022: हॉकी में हुआ भारतीय महिला टीम के साथ धोखा तो सोशल मीडिया पर वीरेंद्र सहवाग का भी फूटा गुस्सा 1

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला हॉकी टीम का गोल्ड जीतने का सपना अब सपना ही बन कर रह गया है। हॉकी में खेले गये एक मुकाबले के दौरान भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन दिखा रही थी लेकिन इसके बावजूद उन्हें शूटआउट में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में शूटआउट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने भारतीय महिला हॉकी टीम का सपना चकना चूर कर दिया। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए खेल मैनेजमेंट पर भड़ास निकाली है।

हॉकी में भारतीय महिला टीम के साथ हुआ धोखा

Indian Women's Hockey Team
Indian Women’s Hockey Team

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच हॉकी के मैच के दौरान रेफरी की गलती ने भारतीय महिला टीम का गोल्ड जीतने के सपने को चकना चूर करके रख दिया। इस मुकाबले में एक समय भारतीय टीम आगे जाती हुई दिख रही थी लेकिन एक पल ऐसा आया जिसने पूरा मैच का रुख ही ऑस्ट्रेलिया की तरफ मोड़ दिया। जिसके बाद हर तरफ यही कहा जा रहा है कि भारत के साथ धोखा किया गया है। हॉकी के इस मुकाबले में मिली हार से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) काफी ज्यादा नाराज हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी भारतीय महिला टीम के साथ हुई इस धोकाधड़ी का वीडियो भी शोयर किया है।

Advertisment
Advertisment

मैच ऑफिशियल्स ने की बड़ी गलती

Indian Women's Hockey Team
Indian Women’s Hockey Team

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हॉकी मुकाबले में 60 मिनट तक दोनों ही टीमों का स्कोर 1-1 से बराबरी पर रहा। जिसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट तक पहुंच गया और इस दौरान मैच ऑफिशियल्स ने एक ऐसी गलती कर दी जिसने पूरे मैच का रुख ही बदल कर रख दिया। बता दें कि शूटआउट का पहला मौका ऑस्ट्रेलिया को मिला जिसमें एम्ब्रोसिया मेलोन स्ट्रोक लेने आयी लेकिन भारतीय कप्तान और गोलकीपर सविता ने गोल बचा लिया। इस बीच मैच ऑफिशियल्स ने एक बड़ी गलती कर दी जिसने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल पहले स्ट्रोक के वक्त ऑफिशियल्स घड़ी को शुरू ही करना भूल गये जिस वजह से ऑस्ट्रेलिया का ये शॉट अमान्य माना गया और उन्हें फिर से एक मौका दिया गया। लेकिन दूसरी बार गोलकीपर गोल नहीं बचा पायी और भारतीय टीम को हार का सामना भी करना पड़ा। इस हार से पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग(Virendra Sehwag) भी बेहद दुखी हुए हैं और नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

वीरेंद्र सहवाग ने किया ट्वीट

Virendra Sehwag
Virendra Sehwag

कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे टूर्नामेंट में मैच ऑफिशियल द्वारा की गयी इतनी बड़ी गलती बेहद शर्मजनक है। भारतीय महिला टीम के साथ हुए इस धोखे के बाद टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग  (Virendra Sehwag) ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी राय रखते हुए पोस्ट किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा-

‘पेनल्टी मिस हुआ ऑस्ट्रेलिया से और अंपायर बोले, सॉरी क्लॉक स्टार्ट नहीं हुआ। क्रिकेट में ऐसा पक्षपात पहले भी हुआ करता था जब तक हम महाशक्ति नहीं बने थे, हॉकी में भी हम बनेंगे और सभी घड़ियां समय पर शुरू हो जाएंगी। हमारी लड़कियों पर गर्व है।’  

https://twitter.com/virendersehwag/status/1555774075821527042?s=20&t=kUwe9ygq3pH4S545Slnh_A

वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) के इस पोस्ट के बाद फैंस भी अपनी नाराजगी जताते हुए उनके बात का समर्थन कर रहे हैं। मैच ऑफिशियल की एक गलती की वजह से भारत के हाथों से जीता हुआ मैच फिसल गया।

Advertisment
Advertisment