जिस गाँव में आज तक नहीं है पक्की सड़क उसी छोटे से गाँव से भारतीय टीम में सेलेक्ट हुआ यह प्लेयर 1

हॉकी इंडिया ने आगामी न्यूज़ीलैंड में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगिता में भारतीय हॉकी टीम की घोषणा कर दी गयी हैं जिसमें बड़ी कह्ब्रों के अनुसार मध्यप्रदेश राज्य से एमपी हॉकी एकेडमी से भी तीन स्टार को मौक़ा दिया हैं। उसमें से एक खिलाड़ी राज्य के होशंगाबाद का रहने वाला भी और जिनका नाम विवेक सागर प्रसाद है।

इसी बीच बता दें कि जब विकेट सागर को हॉकी इंडिया टीम में चुना गया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा और साथ ही पूरे गाँव में खुशी की लहर झलकने लगी।

Advertisment
Advertisment

जिस गाँव में आज तक नहीं है पक्की सड़क उसी छोटे से गाँव से भारतीय टीम में सेलेक्ट हुआ यह प्लेयर 2

बता दें कि विवेक सागर को और उनके परिवार वालों को इसकी खबर नहीं थी, लेकिन जब इन्हें उनके किसी परिचित ने मोबाईल कॉल करके खुशखबरी दी, तो पूरा गाँव ख़ुशी से झूम गया हैं। इसी बीच अब ख़बरों के अनुसार विवेक सागर प्रसाद इंडिया के मिडफिल्डर की भूमिका निभाते हुए देखे जायेंगे। विवेक सागर जो होशंगाबाद के चांदौन गाँव के रहने वाले हैं. जहाँ ऐसी स्थिति है कि अभी तक पक्का रास्ता भी नहीं हैं।

विवेक के गाँव में हॉकी का खासा जोश देखा गया है, जिसके चलते विवेक ने हमेशा से ही अच्छा प्रदर्शन किया है और आखिरकार उनकी मेहनत रंग लायी और उन्हें हॉकी टीम इंडिया में मौका मिला हैं।

जानकारी के अनुसार बता दें कि विवेक के पिता रोहित प्रसाद जो कि ब्लॉक की एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं। विवेक का घर भी ऐसा कुछ ख़ास नहीं है और अभी शीट की छत वाले छोटे से घर में रहते हैं।

Advertisment
Advertisment

इसी बीच आपको याद दिला दें कि विवेक ने इससे पहले भी एक बार मलेशिया में आयोजित की गयी सुल्तान ऑफ जोहर कप में जूनियर हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था।

उपरोक्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि विवेक के पिता रोहित प्रसाद उन्हें इंजीनियर बनाने चाहते थे, लेकिन विवेक ने हॉकी में ही अपना कैरियर बनाना लाजमी समझा।

RAJU JANGID

क्रिकेट का दीवाना हूँ तो इस पर लिखना तो बनता है।