चोटिल सुरेश रैना की तस्वीर देख दुआ करने लगे फैंस, हालत देख आप भी हो जाएंगे भावुक 1

चेन्नई सुपरकिंग्स के स्टार खिलाड़ी सुरेश रैना इन दिनों चोटिल चल रहै हैं। केकेआर के साथ हुए दूसरे मैच में रैना की मांसपेशियों में खिंचाव आया था। इस वजह से रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उनके स्थान पर मुरली विजय को जगह दी गई थी। हालांकि इस समय डॉक्टरों की देख-रेख में रैना का इलाज चल रहा है। चोटिल रैना ने अपनी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिस पर लोग जल्द ठीक होने की कामना करते हुए नजर आए।

सुनील नरेन के ओवर में हुए थे चोटिल

Advertisment
Advertisment

चोटिल सुरेश रैना की तस्वीर देख दुआ करने लगे फैंस, हालत देख आप भी हो जाएंगे भावुक 2

केकेआर के खिलाफ सीएसके ने अपना दूसरा मुकाबला खेला। इस मुकाबले में सीएसके ने जीत दर्ज की थी। इसी मैच के दौरान सुनील नरेन की गेंद पर रैना ने एक रन चुराने की कोशिश की। हालांकि उन्हें रन लेने के दौरान असहज महसूस हुआ। मांसपेशियों में खिंचाव काफी था। रैना तुरंत ही लोअर को उठाकर देखने लगे। इस दौरान उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। रैना की चोट की वजह से कप्तान धोनी और कोच फ्लेमिंग की चिंता बढ़ी हुई हैं।

होटल से शेयर की तस्वीर

चोटिल सुरेश रैना की तस्वीर देख दुआ करने लगे फैंस, हालत देख आप भी हो जाएंगे भावुक 3

Advertisment
Advertisment

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रविवार को मोहाली में खेले गए मैच में रैना मौजूद थे। इसके बाद रैना ने चंड़ीगढ़ स्थित जेडब्ल्यू मेरियट होटल से अपनी ताजा तस्वीर इंस्टाग्राम अंकाउट में शेयर की। फोटो में रैना बेड में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके पैरों में दो बड़े रिकवरी पंप लगे हुए हैं। स्थित को देखकर चोट की गंभीरता का अंदाजा सहजता से लगाया जा सकता है।

फैंस ने व्यक्त की संवेदनाएं

https://www.instagram.com/p/Bhlu5z-HMeg/?utm_source=ig_embed

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए फैंस ने रैना के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की। एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि, भैया, थोड़ा संभलकर, ध्यान रखा करो, जल्दी ठीक हो जाओं। दूसरे फैंस ने लिखा कि, जल्दी से ठीक हो जाओं और अच्छी इनिंग खेलिए। इसी तरह तमाम फैंस ने रैना के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

चोटिल सुरेश रैना की तस्वीर देख दुआ करने लगे फैंस, हालत देख आप भी हो जाएंगे भावुक 4

 

चोटिल सुरेश रैना की तस्वीर देख दुआ करने लगे फैंस, हालत देख आप भी हो जाएंगे भावुक 5

 

रैना की चोट पर क्या बोले कोच 

चोटिल सुरेश रैना की तस्वीर देख दुआ करने लगे फैंस, हालत देख आप भी हो जाएंगे भावुक 6

रैना की चोट का टीम के प्रदर्शन पर गहरा असर पड़ेगा। इसी को लेकर कोच,कप्तान और टीम मैनेजमेंट सभी काफी चिंतित हैं। सभी जल्द से जल्द ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। रैना की चोट पर चिंता व्यक्त करते हुए कोच फ्लेमिंग ने कहा कि,

 “जाहिर है कि रैना मैच नहीं खेलेंगे। अच्छी बात है कि हमारे पास चार दिनों का वक्त है। उम्मीद है कि रैना इस दौरान फिट हो जाएंगे। हम उनकी जगह किसी और को नहीं दे सकते। लेकिन हमें इस नुकसान को कम करने का तरीका इजाद करना पड़ेगा।’