भारत की ओलम्पिक गोल्फ में 112 साल बाद वापसी 1

नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)| एशियन टूर में शीर्ष पर मौजूद भारत के स्टार गोल्फ खिलाडी अनिर्बान लाहिड़ी और एस. एस. पी. चौरसिया ने अगले महीने होने वाले रियो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। लाहिड़ी और चौरसिया के अलावा अदिती अशोक रियो ओलम्पिक की महिला गोल्फ स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उल्लेखनीय है कि ओलम्पिक खेलों की गोल्फ स्पर्धा में भारत 112 वर्षो के बाद वापसी करने में सफल हुआ है। भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

Advertisment
Advertisment

अगले महीने ब्राजीलियाई महानगर रियो डी जनेरियो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में क्वालीफाई करने के लिए 11 जुलाई को आखिरी तारीख तय किया गया था और लाहिड़ी तथा चौरसिया ने अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (आईजीएफ) की रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई कर लिया।

आईजीएफ की मंगलवार को जारी वरीयता सूची में लाहिड़ी ने 20वां और इंडियन ओपन विजेता चौरसिया को 45वां स्थान मिला।