Asian Athletics: 4x400m Silver in India mixed mixed

दोहा, 23 अप्रैल: भारत ने यहां जारी 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मंगलवार को चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया।मोहम्मद अनस, याहिया, पूवम्मा एमआर, वीके विस्मय और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 16.47 सेकेंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया और रजत पदक जीता।

पिछले साल एशियाई खेलों भी भारतीय टीम ने तीन मिनट 15.71 सेकेंड का समय निकालकर रजत पदक अपने नाम किया था। 

Advertisment
Advertisment

दिन का भारत का यह दूसरा पदक है। इससे पहले, एशियाई खेलों में हेप्टाथलन का स्वर्ण पदक जीतने वाली स्वप्ना बर्मन ने भी रजत पदक हासिल किया। 

22 वर्षीय स्वप्ना ने प्रतियोगिताओं के सात स्पर्धाओं में कुल 5993 अंक बटोरे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।