मुक्केबाजी : जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशि के पहले दिन चमके चाने-पहचाने चेहरे 1

चंडीगढ़, 12 दिसम्बर: भारतीय मुक्केबाजी संघ (बीएफआई) की दूसरी राष्ट्रीय जूनियर मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के पहले दिन बुधवार को प्रीलिम राउंड्स में महिला तथा पुरुष वर्गो में जाने-पहचाने चेहरों ने आगे का सफर तय किया। यूनिवर्सिटी हॉल में जारी इस चैम्पियनशिप के पहले दिन पुरुषों की छह कटेगरीज में कुल 58 मुकाबले हुए। इसी तरह महिलाओं की चार कटेगरीज में कुल 27 मुकाबले हुए और जैसी की उम्मीद थी, कुछ एकतरफा मुकाबले हुए तो कुछ नतीजे आरएससी से आए।

दिन की शुरुआत 46 किलोग्राम मुकाबले से हुई और यह मुकाबला दूसरे राउंड में खत्म कर दिया गया। तमिलनाडु के एस. कालारासन ने राजस्थान के हर्ष चंद्र मीना को जोरदार मुक्के से गिरा दिया। रेफरी ने मौके की गम्भीरता को देखते हुए दूसरे राउंड के दौरान ही मुकाबला समाप्त घोषित कर दिया।

Advertisment
Advertisment

दोनों वर्गो में नामी खिलाड़ियों को बाई मिला था और इसी कारण मुख्य दौर में जगह बनाने की चाह में प्रिलिम में कुछ अच्छे मुकाबले देखने को मिले। इस क्रम में छत्तीसगढ़ के दक्ष चौहान और चंडीगढ़ के दीपक के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। दीपक 46 किग्रा वर्ग के इस मुकाबले में 2-3 से हार गए। उत्तराखंड के करण मेहर ने भी मिजोरम के लालमुआनकिमा के खिलाफ 3-2 से जीत हासिल की।

हरियाणा के अंशुल सारहा ने इसी भार वर्ग में आरएससी-1 के आधार पर झारखंड के निखिल भुइया पर जीत हासिल की। इसी प्रदेश के विकास ने बाद में 50 किग्रा वर्ग में ओडिशा के ओम प्रकाश को 5-0 से हराया। हिमाचल से दियास गौतम ने बिहार के करण कुमार को इसी भार वर्ग में आरएससी सेकेंड राउंड वरडिक्ट के आधार पर हराया।

उप्र के मनीष राठौर और सर्विसेज के संजीत ने 46 किग्रा वर्ग ेमं जीत हासिल की। मनीष ने गुजरात तथा संजीत ने ओडिशा के प्रतिद्वंद्वी को हराया। रेफरी ने ये दोनों मुकाबले तीसरे राउंड में रोक दिए।

पुरुषों के वर्गो से उलट महिला वर्ग में प्रिलिम में अधिकांश मुकाबले अंकों के आधार पर हुए फैसलो के बाद खत्म हुए।

Advertisment
Advertisment

हरियाणा की रजनी ने 46 किग्रा वर्ग में तेलंगाना की एल. नंदिथी को 5-0 से हराया जबकि आरती जगलान ने 50 किग्रा वर्ग में झारखंड की पूजा पांडे को 4-1 से हराया।

महिलाओं में 46 किग्रा में महाराष्ट्र की योगिता परदेशी, आंध्र प्रदेश की सिरिषा पिठानी, उप्र की रागिनी उपाध्याय, असम की प्रियंका बोरा, राजस्थान की अंजली चौधरी, गोवा की आरती चौहान, मणिपुर की पिंकी देवी और 50 किग्रा में महाराष्ट्र की गायत्री पाटिल, असम की आमिशा कुमारी, कर्नाटक की अंजू देवी तथा हिमाचल प्रदेश की इशा जीत हासिल करने में सफल रहीं।

54 किग्रा वर्ग में तेलंगाना की यामिनी और दिल्ली की आरजू ने जीत हासिल की