Deepa Damodaran saved JK Rally to the Valley title

मुम्बई, 9 अप्रैल: अनुभवी महिला चालक दीपा दामोदरन ने रविवार को अपनी टीएसडी क्वीन की ख्याति का अनुसार प्रदर्शन करते हुए जेके टायर महिला रैली टू द वैली का खिताब अपने नाम कर लिया है।

उनकी नैवीगेटर प्रियंका विदेश ने उनकी अच्छी मदद की। दीपा ने तीन पेनाल्टी अंक बचाए और खिताब अपने नाम कर 1,00,000 रु का नगद पुरस्कार भी अपनी जेब में डाला।

Advertisment
Advertisment

वैसे, रैली के शुरू होने से पहले ही इसने कई रिकार्ड अपने नाम कर लिए थे और विश्व कप में महिलाओं द्वारा महिलाओं की सबसे बड़ी रैलियों में से एक बन गई थी।

इस इवेंट की रूपरेखा, रणनीति सभी महिलाओं ने तैयार की है। इस रैली में 600 महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। साथ ही रैली में 130 कारों का इस्तेमाल किया गया था।

रैली की शुरुआत वार्ली से हुई इसके बाद रैली ने शहर के कई अहम स्थानों को पार किया जिसमें सेंचुरी बाजार, सिद्दी विनायक मंदिर, शिवाजी पार्क, दादर प्लाजा, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और वाशी से होते हुए एम्बे वैली पहुंचीं।

प्रद्न्या चावारकर (पारुल शाह के साथ) और विनिशा सावंत (अयोश्मिता बिस्बास) ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। इन दोनों के हिस्से क्रमश: पांच और छह पेनाल्टी अंक आए।

Advertisment
Advertisment

जेके मोटरस्पोटर्स के अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा, “मोटरस्पोटर्स में जो लोग शामिल हैं उनके लिए महिलाओं को इसमें देखना और इस शो को आयोजित कराते देखना गर्व की बात है। उन सभी को और विजेताओं को बधाई।”

रैली टू द वैली के लिए 600 से अधिक महिलाओं ने अपनी कारों को सजाया। कारों की संख्या 130 थी और फिर आयोजन के हिसाब से खुद के लिबास तय किए और उत्साहपूर्वक आयोजन स्थल पर पहुंचे।

हर साल की तरह इस साल भी महिलाओं ने अपनी तरह से इस रैली का जश्न मनाया लेकिन इस साल का थीम देशभक्ति था और इस कारण सभी देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आईं। इसी को देखते हुए कई महिलाओं ने सैनिकों की पोशाक पहनी और देश के समर्थन में नारों के साथ रैली में शिरकत किया।

चार महिलाओं की टीम-एअर फोर्स पायलट की पोशाक में नजर आईं। इन सबके के लिए सबसे अधिक तालियां बजीं जबकि कुछ ने अपनी कारों को सैन्य वाहनों का रूप देकर लोगों की वाहवाही बटोरी।

परिणाम :

1. दीपा दामोदरन और प्रियंका विदेश

2. प्रज्ञा चावरकर और पारुल शाह

3. विनीशा सावंत और आयुष्मिता बिस्वास