गूगल की एआई पावर्ड अल्फागो ने 5 गो खिलाड़ियों को हराया 1

गूगल की कृत्रिम बुद्धिमतायुक्त अल्फा गो ने एक प्रदर्शनी मैच के दौरान गो खिलाड़ियों के एक दल को हरा दिया। गो एक रणनीतिक बोर्ड गेम है, जो दो खिलाड़ियों के बीच खेला जाता है और इसका लक्ष्य विपक्षी की तुलना में ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र को पाना होता है।  धोनी और कोहली के बाद ड्वेन ब्रावो ने केकेआर के इस स्टार खिलाड़ी के लिए गाया गाना 

इस दल में चेन याओए, झो रुइयांग, शी यू और टांग वीस्किंग जैसे चैम्पियन शामिल थे।

Advertisment
Advertisment

टेकक्रंच की शुक्रवार की रिपोर्ट में बताया गया कि मानव खिलाड़ी ने अल्फा गो से स्पष्ट रूप से हार मान ली।

गूगल के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक स्मिथ ने एक ट्वीट में कहा, “यह एआई की सफलता को दिखाता है। अब लोग अपनी टीम में अल्फा गो को भी शामिल कर रहे हैं, ताकि खेल का मजा बढ़ जाए।”  इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर सारा टेलर और रविन्द्र जडेजा के बीच की रोमांटिक बाते ट्वीटर द्वारा हुई लीक

पर्यवेक्षकों ने नोट किया कि गो चैंपियंस अल्फागो के खेल का निरीक्षण कर अपने खेल में सुधार कर रहे हैं।