पेरिस को 2024, लॉस एंजेलिस को 2028 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी 1

अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने पेरिस को 2024 ओलम्पिक खेलों और लॉस एंजेलिस को 2028 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी सौंपी है। 2024 ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की दावेदारी के लिए पेरिस और लॉस एंजेलिस दोनों दौड़ में शामिल थे, लेकिन पिछले माह आईओसी ने मेजबानों के नाम पर एक योजना को मंजूरी दी, जिससे दोनों ही शहरों को ओलम्पिक खेलों की मेजबानी से नवाजा गया।

दो ओलंपिक खेलों के मेजबानों की एक साथ योजना की घोषणा करने के लिए एक साथ स्थिरता प्रदान करना है, क्योंकि हाल ही के समय में आईओसी को दावेदारों को आकर्षित करने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खेलों का आयोजन करने की क्षमता रखने वाले देश खर्च को लेकर अधिक चिंतित थे।   रवि शास्त्री ने सौरव गांगुली पर कटाक्ष करते हुए किया विराट कोहली की टीम की प्रसंशा

Advertisment
Advertisment

साल 2014 शीतकालीन खेलों के आयोजन में रूस ने 51 अरब डॉलर खर्च किए, वहीं 2016 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों के आयोजन में रियो डी जनेरियो को कर्ज का भुगतान करने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसी कारण आईओसी ने एक साथ 2024 और 2028 ओलम्पिक खेलों के आयोजन के लिए मेजबानों की घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि 2020 ओलम्पिक खेलों का आयोजन टोक्यो में होगा। ओलम्पिक खेलों की मेजबानी की दौड़ में बॉस्टन शहर भी शामिल था, लेकिन उसकी दावेदारी कर मामले के कारण दो साल पहले खत्म हो गई।   यह बांग्लादेश खिलाड़ी है महेंद्र सिंह धोनी का जबरा फैन, ये रहा सबूत

आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाक ने कहा, “आईओसी लॉस एंजेलिस ओलम्पिक और पैरालम्पिक दावेदारी समिति के इस फैसले का स्वागत करता है। उन्होंने ओलंपिक आंदोलन में अधिक युवाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और मौजूदा सुविधाओं को शामिल करके ओलंपिक एजेंडा 2020 की स्थिरता प्राथमिकताओं को अपनाते हुए एक मजबूत और उत्साही उम्मीदवारी प्रस्तुत की है।”

बाक ने कहा कि इसलिए, उन्हें लॉस एंजेलिस को ओलम्पिक खेलों की मेजबानी देते हुए खुशी हो रही है।

Advertisment
Advertisment

इसके साथ ही बाक ने कहा, “हम बहुत आश्वस्त हैं कि हम अगस्त में लॉस एंजेलिस और पेरिस के साथ आईओसी के नेतृत्व में त्रिपक्षीय समझौते पर पहुंच सकते हैं। ये सभी तीन साझेदारों के लिए जीत की स्थिति बनाएगा।”

लॉस एंजेलिस ने इससे पहले 1932 और 1984 ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया था।   VIDEO: रविन्द्र जडेजा ने बनाया ड्रेसिंग रूम से श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ का मजाक, शास्त्री और कोहली ने दी ऐसे प्रतिक्रिया