इंडिया ओपन मुक्केबाजी : भारतीय खिलाड़ियों ने जीत के साथ शुरुआत 1

नई दिल्ली, 29 जनवरी; भारतीय मुक्केबाजों ने स्पाइसजेट इंडिया ओपन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत की है। त्यागराज स्टेडियम में खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के पहले दिन रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने पहले दौर के अपने मुकाबलों में जीत हासिल की। हाल ही में खत्म हुई सीनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली निखत जरीन ने अपने पहले मैच में फ्लाइवेट कैटेगरी में नीरज को मात दी।

निखत ने इस मैच में ज्यादा आक्रमकता दिखाई और मुकाबले में शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। नीरज ने हालांकि वापसी की और निखत के जबड़े तथा पसलियों पर कुछ वार किए लेकिन वो जीत हासिल करने के लिए नाकाफी रहे।

Advertisment
Advertisment

निखत ने रिंग के हर कोने का अच्छा इस्तेमाल किया और नीरज के डिफेंस को तोड़ते हुए 3-2 से जीत हासिल की।

वहीं मीनाक्षी के खिलाफ पिंकी रानी ने काफी प्रभावी खेल दिखाया। फ्लाइवेट वर्ग के इस मुकाबले में वह बेहद संभल कर और अपनी पूरी ताकत के साथ खेल रही थीं। उन्होंने अपने जैब, अपने हुक का अच्छा इस्तेमाल किया। मीनाक्षी ने हालांकि वापसी की काफी कोशिश की, लेकिन वह 1-4 से मुकाबला हार गईं।

वहीं पुरुषों में भारत की तरफ से पहला मुकाबला खेलने उतरे संजीत का सामना कजाकिस्तान के राखमानोव ओंग्टालाप से हुआ।

काजाकिस्तान के खिलाड़ी ने पूरी ताकत से मुकाबला लड़ा और अपने पंचों से संजीत को को डराने की कोशिश की। हालांकि उनका शुरुआती आक्रामक खेल बर्बाद चला गया और भारतीय खिलाड़ी ने जबरदस्त वापसी करते हुए उन्हें 4-1 से मात दी।

Advertisment
Advertisment

वहीं महिलाओं की मिटिलवेट कैटेगरी में कैमरून की क्लोटाइड इसाने ने पनामा की बायलन थेयना को 4-1 से मात दी। वहीं केन्या की अंडिएगो एलिजाबेथ एडिहेम ने मंगोलिया की मुंखबात म्यागमारजारगई को मिडिलवेट के मुकाबले में मात दी।

परिणाम

महिला फ्लाइ (48-51 किलोग्राम भारवर्ग) : मंगोलिया की अचरिबाट जार्गलान ने नेपाल की राई मलाई को 5-0 से हराया। भारत की निखत जरीन ने भारत की ही नीरज को 3-2 से मात दी। भारत की रानी पिंकी ने भारत की मीनाक्षी को 4-1 से हराया। थाईलैंड की रक्षत चुथमाट ने इंडोनेशिया की अजिझाह एनुन को 5-0 से मात दी।

महिला फेथर (54-57 किलोग्राम) इंडोनेशिया की जैम्बे क्रिस्टियन मारवाम को अफगानिस्तान की हैदरी नेलोफर के खिलाफ वॉक ओवर मिला। भारत की वाई. संध्यारानी ने मंगोलिया की मोनखोर नामुन को 3-2 से मात दी।

महिला मिडिल (69-75 किलोग्राम) : कैमरून की क्लोटिल्डे इस्सीने ने पनामा की बायलोन एथेयान को 4-1 से मात दी। भारत की बोरा स्वीटि ने भारत की ही इद्राजा के.ए. को 5-0 से हराया। केन्या की एंडिएगो एलिजाबेथ ने मंगोलिया की मुंखबात म्यांगमारजाई को 3-2 से हराया।

पुरुष हेवी (91 किलोग्राम भारवर्ग) : भारत के संजीत ने कजाकिस्तान के राखमानोव ओंग्टालाप को 4-1 से मात दी।