पत्रकार मानिक बनर्जी, लेफ्टिनेंट कर्नल जामवाल को पर्वाताहोरण अवार्ड 1

नई दिल्ली, 20 नवंबर; पर्वतारोही और वरिष्ठ पत्रकार मानिक बनर्जी को भारतीय पवर्तारोही संस्थान (आईएमएफ) ने रविवार को उन्हें चार दशक तक के योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है।

बयान के मुताबिक, बनर्जी को नैन सिंह किशन सिंह लाइफटाइम अचिवमेंट अवार्ड-2017 से सम्मानित किया गया।

Advertisment
Advertisment

वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल आर.एस. जामवाल को पर्वतारोही और बचाव कार्य के अलावा पर्यावरण जगरुकता अभियान के लिए आईएमएफ गोल्ड मेडल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ महिला पर्वतारोही चंद्र प्रभा अटवाल और एयर वाइस मार्शल रंजीत कुमार ने विजेताओं को अवार्ड प्रदान किए। इस मौके पर आईएमएफ के अध्यक्ष कर्नल एच.एस चौहान (सेवानिवृत) और अन्य लोग भी मौजूद थे।

लेफ्टिनेंट कर्नल जामवाल ने 2013, 2016 और 2017 में तीन बार माउंट एवरेस्ट फतह किया है। इसके अलावा वह हिमालय की कई चोटियों पर चढ़ चुके हैं।