अमेरिका संग सैन्य अभ्यास छोड़े दक्षिण कोरिया : उत्तर कोरिया 1

सियोल, 11 जनवरी; उत्तर कोरिया ने गुरुवार को दक्षिण कोरिया से अमेरिका के साथ सैन्य अभ्यास छोड़ने के लिए कहा है। उसने कहा कि इस अभ्यास से कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव और युद्ध का खतरा बढ़ रहा है। समाचार एजेंसी एफे ने उत्तर कोरिया के वर्कर्स पार्टी के समाचार पत्र रोडोंग सिनमुन में प्रकाशित एक आलेख के हवाले से बताया, “अगर दक्षिण कोरियाई अधिकारी वास्तव में अमन और शांति चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले अपने भाइयों के खिलाफ अमेरिका के साथ मिलकर की जा रही सैन्य अभ्यास को रोकना चाहिए।” 

समाचारपत्र के आलेख में कहा गया कि युद्ध अभ्यास तनाव का मुख्य कारण है और यह कोरिया को एक खतरनाक स्थिति में ले जा रहा है, जिससे स्थिति अप्रत्याशित हो सकती है।

Advertisment
Advertisment

नौ जनवरी को जब दोनों देशों के बीच एक समझौते के तहत सैन्य वार्ता शुरू हुई, तो उत्तर कोरिया द्वारा इस मांग को वार्ता के दौरान उठाए जाने की उम्मीद थी।

दक्षिण कोरिया द्वारा इस सप्ताह के अंत तक भविष्य में होने वाली वार्ता की निर्धारित तिथि की घोषणा की जाएगी।

उत्तर कोरिया द्वारा यह मांग दक्षिण कोरिया और अमेरिका के वार्षिक सैन्याभ्यास को देर से शुरू करने पर सहमत होने के बाद किया गया है। दोनों (अमेरिका, दक्षिण कोरिया) फरवरी में होने वाले प्योंगचांग शीतकालीन ओलंपिक खेलों के बाद तक सैन्याभ्यास रोके रहने पर सहमत हुए हैं।

आलेख में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन ने भी उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच गंभीर सैन्य तनाव को दूर करने और कोरियाई प्रायद्वीप में शांतिपूर्ण माहौल तैयार करने पर जोर दिया।

Advertisment
Advertisment