Rangriti's brand Ambassador turned out to be the culmination

नई दिल्ली, 24 अगस्त; बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा को फैशन ब्रैंड रंगृति का ब्रैंड एंबेसेडर बनाया गया है। महिलाओं के परिधानों के लिए बना यह ब्रैंड बीबा एप्रेल्स प्राइवेट लिमिटेड का है।

परिणिति ने कहा, “मैं भारतीय फैशन को सभी उम्र की महिलाओं में प्रचलित करने के लिए रंगृति के साथ जुड़कर काफी खुश हूं।”

Advertisment
Advertisment

बीबा एप्रेल्स के प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ बिंद्रा ब्रैंड एंबेसेडर के रूप में परिणिति को शामिल कर काफी उत्साहित हैं।

बिंद्रा ने कहा, “परिणिति का स्टाइल और ऊर्जा के साथ उनकी लोकप्रियता उन्हें रंगृति के लिए एक दम सही विकल्प बनाती हैं। यह एक उभरता ब्रैंड है और परिणिति के साथ जुड़ने के बाद हम इस ब्रैंड के जल्द विकास की उम्मीद रखते हैं।”

यह ब्रैंड जल्द ही अपना नया अभियान ‘योर वर्ल्ड योर स्टेज’ लांच करने वाला है।