विश्व एथलेटिक्स : मैराथन का स्वर्ण किरुई के नाम, भारत के गोपी 28वें स्थान पर 1

न्या के ज्योफ्री किपकोरीर किरुई ने रविवार को यहां जारी विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में पुरुषों की मैराथन स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया। भारत के थोनाकल गोपी 28वें स्थान पर रहे। किरुई ने दो घंटे 8.27 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया।

यह इस सीजन में उनका सबसे अच्छा समय है। इथियोपिया के तामिरात तोला 2 घंटे 9.49 मिनट के साथ दूसरे और तंजानिया के अल्फोंस सिम्बू 2 घंटे 9.51 मिनट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।  वीडियों- 72.1 ओवर में श्रीलंकाई बल्लेबाज ने किया कुछ ऐसा कि हँस पड़े भारतीय कप्तान विराट कोहली समेत अन्य खिलाड़ी

Advertisment
Advertisment

भारत के ओलम्पिक धावक गोपी ने 2 घंटे 17.13 मिनट के साथ 28वां स्थान हासिल किया। वह 40 किलोमीटर तक 26वें, 35वें किलोमीटर तक 29वें स्थान पर चल रहे थे।   गिनीज रिकॉर्ड बुक में दर्ज है धोनी का यह अनोखा रिकॉर्ड, क्या इसे तोड़ पाएंगे कोहली