कैरोलिना मारिन

रियो ओलम्पिक-2016 की स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व विश्व चैम्पियन महिला बैडमिंटन खिलाड़ी स्पेन की कैरोलिना मारिन ने आने वाली विश्व चैम्पियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है। मारिन को इस साल जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स में घुटने में चोट लगी थी जिससे वे पूरी तरह से उबर नहीं पाई हैं। जिसके कारण वह इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगी।

रियो ओलपिंक में जीता था स्वर्ण पदक

Image result for कैरोलिना मारिन

Advertisment
Advertisment

मारिन में 2016 में हुए रियो ओलपिंक में स्वर्ण पदक जीता था। वह यह पदक जीतने वाली पहली महिला गैर एशियाई खिलाड़ी थी, जिन्होंने यह पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही उन्हें विश्व बैटमिंटन संध नंबर वन की खिलाड़ी से भी नवाजा गया है। वह महिला एकल प्रतियोगिता में 2014 और 2015 दोनों सालों में विश्व विजेता का ताज जीता था।

मारिन ने वीडियो जारी कर कहीं यह बात

Image result for कैरोलिना मारिन

मारिन यह बात खुद एक वीडियों जारी कर कहीं जिसमें उन्होंने कहा कि वह इस चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले सकती हैं, क्योंकि वह अभी तक अपने घुटने की चोट से उभर नहीं पाई हैं। इसलिए उनकी टीम ने अभी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से मना किया है।

मारिन ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कहा

Advertisment
Advertisment

, “मेरी और मेरी टीम ने यह फैसला किया है कि हम विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि हमारे पास समय कम है। रिकवरी अच्छी चल रही है और घटना भी ठीक हो रहा है। इसलिए हम सितंबर के टूर्नामेंट का इंतजार करेंगे।”

हालांकि मारिन के स्थान पर थाईलैंड की निताचाओन इस विश्वचैंपियन शिप में हिस्सा लेगीं। ऐसा बताया जा रहा है कि मारिन इस टूर्नामेंट की मौजूदा चैपिंयन भी हैं।

Image result for कैरोलिना मारिन

उन्होंने इसी साल 29 जनवरी को अपने घुटने की सर्जरी कर्रवाई थी। जिसकी रिपोर्ट अभी हाल ही में आई हैं। इनकी चोट की गंभीरता को देखते हुए इन्हेंं इस चैपिंयन शिप में हिस्सा लेने से मना किया गया हैं , ताकि वह अपने चोट की चोट ठीक हो सके।

भारत की तरफ से एच.एस.प्रणॉय लेगें हिस्सा

भारत की तरफ से इस चैपिंयनशिप में हिस्सा एच.एस.प्रणॉय राय को हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण मिला हैं। हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि इसकी वजह यह कि पूर्व विश्व चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन और चीन के शी युकी का इस टूर्नामेंट में नाम वापस लेने के कारण यह आमंत्रण भेजा गया है। प्रणॉय के अलावा भारत के ही किदाम्बी श्रीकांत, समीर वर्मा, बी. साई प्रणीत भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं।