भारत के 5 आल टाइम ग्रेट बैडमिंटन खिलाड़ी, एक है प्रसिद्ध अभिनेत्री का पिता 1

बैडमिंटन जिसे शुद्ध हिंदी में कहा जाए तो इसे चिड़िया- बल्ला वाला खेल भी कहा जाए तो कुछ गलत ना होगा, क्योंकि आज तक हम इसे इसी नाम से ही जानते आए है ना, ना कभी खिलाड़ी को महत्वपूर्ण समझा और ना ही इस खेल को। हमेशा यह सोचते रहे कि यह खेल तो लड़कियों का है। हम जो यहां बात कर रहे हैं वह बहुत पुरानी बात नहीं, बल्कि अभी कुछ समय पहले की तो है। वहीं अगर इस खेल के खिलाड़ी की बात करे तो वह सोच में पड़ जाएंगे कि ये कौन से खेल के खिलाड़ी है। लेकिन अब माहौल बदल रहा, वक्त करवट ले रहा है। अब इस खेल के खिलाड़ियों को भी नाम और दाम दोनों मिल रहा है। बात चाहें पीवी सिंधु की करें या फिर उनके गुरु पुलेला गोपीचंद की करें दोनों खिलाड़ी दो पीढ़ियों को प्रदर्शित कर रहे हैं। हालांकि यहां पर हम आज आपकों ऐसे खिलाड़ियों के नाम बताने वाले हैं जिन्होंने बैडमिंटन को ऊंचे मुकाम तक पहुंचाया है।

साइना नेहवाल

साइना नेहवाल भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। बात अगर वर्तमान करे तो वह दुनिया की 8वीं वरीयता प्राप्त महिला बैडमिंटन खिलाडी हैं । इसके साथ ही एक महीने में तीसरी बार प्रथम वरीयता पाने वाली भी वो अकेली महिला खिलाड़ी हैं। लंदन ओलंपिक 2012 मे साइना ने इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

Advertisment
Advertisment

बैडमिंटन

बैडमिंटन में ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। 2008 में बीजिंग में आयोजित हुए ओलंपिक खेलों मे भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुँची थी। वर्तमान में वह शीर्ष महिला भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और भारतीय बैडमिंटन लीग में अवध वैरियर्स की तरफ से खेलती हैं। साइना नेहवाल को भारत का पोस्टर गर्ल भी कहा जाता है।

बैडमिंटन

उनकी उपलब्धियों ने उन्हें शीर्ष स्तर की खिलाड़ी से नवाजा है। साइना अपनी पीढ़ी की सबसे महान खिलाड़ियों में गिनी जाती है। अबतक तक जितने भी बैडमिंटर स्टार आए उनमें जो नाम सबसे पहले लिया जाता है, वह नाम साइना नेहवाल का ही है।

Advertisment
Advertisment