अभिनव बिंद्रा ने अनोखे अंदाज़ में दी पी वी सिन्धु को शुभकामनाएं, दिया बड़ा ऑफर 1

भारत के एकमात्र गोल्ड मैडल विजेता अभिनव बिंद्रा भले ही रियो में पदक से ज़रा सा चुक गए हो, लेकिन इससे उनके अंदाज़ पर बिलकुल भी असर नहीं पड़ा है.

अभिनव बिंद्रा के रियो से बहार होते ही ओलिम्पिक पदक की दौड़ से एक एक करके भारतीय खिलाड़ी बहार होते गए. भारत को उसका पहला पदक हासिल करने के लिए 12 दिनों तक इंतज़ार करना पड़ा.

Advertisment
Advertisment

यह भी पढ़े : पी वी सिन्धु और साक्षी मलिक ने अपने ओलिम्पिक प्रतिद्वंद्वी को ही नही बल्कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को भी दी मात

साक्षी मलिक ने कुश्ती में जैसे ही भारत को पहला पदक दिलाया, सभी भारतीयों का सर गर्व से ऊँचा हो उठा. अभिनव बिंद्रा ने भी ट्विटर के ज़रिये साक्षी को बधाई दी थी.

उसके अगले ही दिन भारत को एक और बड़ी खुशखबरी मिली, जब भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिन्धु ने सेमी दिनल में जापान की निज़ोमी ओकुहारा को सीधे सेटों में हराकर एक नया कीर्तिमान हासिल किया.

यह भी पढ़े : चार साल का बैन मिलने के कारण टूटा इस खिलाड़ी का रियो में खेलने का सपना

Advertisment
Advertisment

सिन्धु की इस जीत यह पक्का है, कि भारत को अब रजत या स्वर्ण पदक ज़रूर मिलेगा, और इस पदक का रंग तय करेगा उनका आज होने वाला मुकाबला.

फाइनल मैच में सिन्धु स्पेन की कैरोलिना मरीन से भिड़ेंगी, मरीन विश्व नंबर 1 खिलाड़ी है. सिन्धु का प्रोत्साहन वैसे तो पूरा देश ही कर रहा है, लेकिन अभिनव बिंद्रा ने अपने अनोखे अंदाज़ में दी सिन्धु को शुभकामनाएं.

यह भी पढ़े : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान ने सिन्धु के स्वर्ण पदक के लिए अपने ही अंदाज में दी शुभकामना

सिन्धु का हौसला बढ़ाते हुए बिंद्रा ने ट्वीट कर लिखा कि

 

“लाजवाब खिलाड़ी, पी वी सिन्धु मैं तुम्हारा इंतज़ार कर रहा हूं कि कब तुम मेरे क्लब में शामिल होगी. तुम्हे नहीं पता मैं कितना अकेला महसूस कर रहा था.”

बिंद्रा इस ट्वीट में यह कह रहे थे कि अभी तक वो एकलौते ओलिम्पिक स्वर्ण मैडल विजेता है और बहुत अकेला महसूस कर रहे है . और वो चाहते है, कि जल्द ही सिन्धु भी उनके साथ इस क्लब का हिस्सा बने (स्वर्ण पदक जीत कर).

यह भी पढ़े : बालीवुड के शहंशाह Amitabh Bachchan का सिन्धु पर बड़ा ब्यान

Ajay Pal Singh

सभी खेलों में दिलचस्पी है लेकिन सबसे पसंदीदा खेल क्रिकेट, पसंदीदा खिलाड़ी विराट...