एशियन गेम्स में एक बार फिर स्वर्णिम दौड़ को तैयार है भारत की उड़नपरी हिमा दास 1

एशियन गेम्स 2018, एक-एक दिन कर पास आते जा रहे हैं। 540 भारतीय एथलीटों का जत्था तैयारियों में जुटा हुआ है। भारत इस बार केवल 400मी और 800मी दौड़ में ही सिमट कर नहीं रहना चाहता।

भारतीय दल में कुछ प्रतिभाशाली स्प्रिंटर्स भी मौजूद हैं। स्प्रिंटर्स यानी 100मी, 200मी और 400मी ट्रैक इवेंट्स में भी इस बार चुनौती पेश करने वाला है।

Advertisment
Advertisment

इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं, भारत को पदक जिताने के प्रबल दावेदार हैं ये धावक।

100मी

दुती चंद

एशियन गेम्स में एक बार फिर स्वर्णिम दौड़ को तैयार है भारत की उड़नपरी हिमा दास 2

2017 एशियन चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता, हालाँकि लगातार आरोपों में घिरी रही हैं। इसी कारण उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ा, जिसे उन्होंने हाल ही में पार कर भारतीय राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है।

गज़ब की फॉर्म में ये धाविका स्वर्ण पदक से थोड़ी दूरी पर, लेकिन कांस्य अपने नाम कर सकती हैं। वे न केवल 100मी बल्कि 200मी दौड़ में हिस्सा ले रही हैं।

Advertisment
Advertisment

200मी

मोहम्मद अनस

एशियन गेम्स में एक बार फिर स्वर्णिम दौड़ को तैयार है भारत की उड़नपरी हिमा दास 3

ये 23 वर्षीय युवा पहली बार एशियन गेम्स का हिस्सा बनने जा रहा है। यदि वे अपने पर्सनल बेस्ट में थोडा भी सुधार कर पाते हैं तो स्वर्ण पदक उनकी झोली में आ सकता है।

हिमा दास

एशियन गेम्स में एक बार फिर स्वर्णिम दौड़ को तैयार है भारत की उड़नपरी हिमा दास 4

हाल ही में वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में भारत को किसी भी ट्रैक इवेंट में पहला पदक दिलाने वाली हिमा दास, स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार हैं।

400मी

राजीव अरोकिया

एशियन गेम्स में एक बार फिर स्वर्णिम दौड़ को तैयार है भारत की उड़नपरी हिमा दास 5

इन्चिओन एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता का प्रदर्शन निरंतर अच्छा ही रहा है। बीते वर्ष उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया था।

हालाँकि अभी सऊदी-अरब के एशियन रिकॉर्ड होल्डर, युसूफ अहमद के इन खेलों में हिस्सा लेने पर पुष्टिकरण नहीं हुआ है। यदि युसूफ इन खेलों का हिस्सा बनते हैं तो भारतीय के लिए राह कठिन हो जाएगी।

मोहम्मद अनस

एशियन गेम्स में एक बार फिर स्वर्णिम दौड़ को तैयार है भारत की उड़नपरी हिमा दास 6

मोहम्मद अनस 200मी से अलग 400मी दौड़ में भी हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस युवा से भारतीय फैन्स को बहुत उम्मीदें हैं कि वे कम से कम एक पदक, भारत की झोली में डालें।

निर्मला शेओरन

एशियन गेम्स में एक बार फिर स्वर्णिम दौड़ को तैयार है भारत की उड़नपरी हिमा दास 7

2017 एशियन चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेताको पदक जीतने के लिए पूरी जान झोंकनी होगी। क्योंकि उनका हाल में प्रदर्शन पदक से कुछ नीचे का ही रहा है।