एशियन गेम्स 2018 : क्या पदकी सूखे को ख़त्म कर पाएंगे ये 3 भारतीय भारोत्तोलक 1

बता दें कि इसी साल हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय भारोत्तोलकों ने पांच स्वर्ण सहित 9 पदक भारत की झोली में डाले। हालाँकि एशियन गेम्स 2018 में भारत की ओर से केवल पांच ही खिलाड़ी क्वालीफाई कर पाए हैं।

2014 एशियन गेम्स, यानी इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में भारत के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली थी। इस बार भारत से उम्मीदें होंगी कि न केवल स्वर्ण पदकों की संख्या बल्कि अपने कुल पदों की संख्या में भी भारत इज़ाफ़ा करे।

Advertisment
Advertisment

वहीँ संजीता चानू डोपिंग आरोपों के चलते पहले ही बाहर हो चुकी हैं। जिन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 53 किग्रा वर्ग में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया था।

पुरुष भारोत्तोलन

सतीश शिवलिंगम- 77 किग्रा वर्ग

एशियन गेम्स 2018 : क्या पदकी सूखे को ख़त्म कर पाएंगे ये 3 भारतीय भारोत्तोलक 2

सतीश पहली बार एशियन गेम्स में उतरने जा रहे हैं। कॉमनवेल्थ स्वर्ण पदक विजेता, सतीश के लिए राह कुछ हद तक इसलिए आसान हो गयी है, क्योंकि रियो ओलंपिक्स के सिल्वर मेडलिस्ट, लू शियाजुन इन खेलों का हिस्सा नहीं हैं।

हालाँकि अजय सिंह भी इसी वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करते नज़र आएंगे। कॉमनवेल्थ वेट-लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2017 के स्वर्ण पदक विजेता इस सूची में सतीश से थोड़ा पीछे ही नज़र आते हैं।

Advertisment
Advertisment

विकास ठाकुर- 94 किग्रा वर्ग

एशियन गेम्स 2018 : क्या पदकी सूखे को ख़त्म कर पाएंगे ये 3 भारतीय भारोत्तोलक 3

दो बार के इस कॉमनवेल्थ पदक विजेता से उम्मीद होगी कि वे खुद का पहला स्वर्ण पदक जीत, अपने लिए एक अलग मुक़ाम हासिल करें। बता दें कि विकास भी पहली बार एशियन गेम्स में कदम रख रहे हैं।

चीन और ईरान के भारोत्तोलकों ने हमेशा से अपना वर्चस्व इन खेलों में कायम रखा है। भारत के लिए ये ज़ाहिर तौर पर कड़ी चुनौती साबित होने वाली है।

महिला भरोत्तोलन

मीराबाई चानू- 48 किग्रा वर्ग

एशियन गेम्स 2018 : क्या पदकी सूखे को ख़त्म कर पाएंगे ये 3 भारतीय भारोत्तोलक 4

वर्ल्ड चैंपियन, भारत की मीराबाई चानू इस टीम की अगुवाई करेंगी। बता दें कि 23 वर्षीय इस युवा वेट-लिफ़्टर ने 2017 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत पूरे विश्व में सनसनी फ़ैला।

यही नहीं, उन्होंने गोल-कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में अपने पर्सनल रिकॉर्ड में बेहतरी करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया। ज्ञात उन्होंने स्नैच-राउंड में 86 किग्रा और क्लीनएंड जर्क में 110 किग्रा वज़न उठाकर रिकॉर्ड स्थापित किया था।

राखी हाल्डर भी 63 किग्रा वर्ग में हिस्सा ले रही हैं। हाल ही में उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया है। स्नैच में उन्होंने 102 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 128 किग्रा वज़न उठाकर इतिहास रचा।