इन दिनों आईपीएल का क्रेज अपने चरम पर है और फैन भी आईपीएल के प्रत्येक मैच देखने के लिए काफी उत्साहित हो रहे है। वहीं हाल मे मे वूमेंस प्रीमियर लीग की समाप्ति हुई है जिसके पहले सीजन को मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने अपने नाम किया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमे एक छोटी सी लड़की हैरतअंगेज शॉट पर शॉट लगाए जा रही है। जिसको देखकर फैंस महिला टीम की आगामी एमएस धोनी बता रहे है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई छोटी MS Dhoni
इधर आईपीएल मे एमएस धोनी का बल्ला जमकर बरस रहा है। आईपीएल मे बल्लेबाजी करते हुए सभी टीमों के छक्के छुड़ाए है। पहले मैच मे जहां एमएस धोनी ने अपने पारी का दर्शन करवाया और कल हुए चेन्नई और लखनऊ के बीच मे हुए मैच मे शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गेंदों पर लगातर दो छक्के लगा दिए। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो बवाल काट रही है। वायरल वीडियो मे देखा जा रहा है कि एक 12-13 साल की लड़की नेट पर अभ्यास कर रहे है।
लड़की को काफी तेज गेंद फेंकी जा रही है जिसको वो बड़े आराम से मारे जा रही है। लेकिन एक समय पर ऐसा शॉट खेल जाती है जिसको देखकर फैंस को एमएस धोनी (MS Dhoni) की याद आ गई क्योंकि वो धोनी के स्टाइल मे हेलिकॉप्टर शॉट लगाने की कोशिश करते है जिसको देख कर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे है और उस लड़की को लेडी एमएस धोनी कहने लगे।
MS Dhoni के जिगरी दोस्त ने सिखाया था हेलिकॉप्टर शॉट
आपको बता दें कि धोनी का मशहूर हेलिकॉप्टर शॉट उनके खुद की उपज नहीं है। एमएस धोनी को ये शॉट उनके जिगरी दोस्त संतोष लाल ने उन्हें हेलीकॉप्टर शॉट खेलना सिखाया था। जिसके बदले माही उन्हें गर्म समोसे खिलाते थे। एमएस धोनी (MS Dhoni) और संतोष लाल दोनों एकसाथ इंडियन रेलवे मे नौकरी कर रहे थे। जब माही ने पहली बार संतोष को हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हुए देखा तो उनके मन में भी ख्वाहिश जगी।