WWE NEWS: भारत आई अलिक्सा ब्लिस ने भारत की पहली महिला WWE रेस्लर कविता देवी के बारे में कह दी ये बड़ी बात 1

WWE भारतीय ऑडियंस को तोहफा देते हुए कुछ ही घंटो बाद अपना लाइव इवेंट कराने जा रही है जिसके लिए तमाम बड़े नाम भारत आ रहे हैं जिसमे से एक नाम है WWE की डीवा चैंपियन अलिक्सा ब्लिस जिन्होंने भारत की पहली WWE महिला रेस्लर कविता देवी के बारे में एक बड़ा बयान दिया है.

धमाकेदार हुआ स्वागत 

Advertisment
Advertisment

wwe live event

कल रात को ही WWE के कई सितारे भारत पहुँच चुके हैं, जिसमे शाशा बैंक और अलिक्सा ब्लिस भी शामिल हैं. दोनों ही डीवाओं का पारंपरिक तरीको से स्वागत किया गया.

भारत के इस लाइव इवेंट में अलिक्सा ब्लिस का सामना शाशा बैंक से होगा, जिसमे अलिक्सा को अपनी डीवा चैंपियनशिप बचानी हैं.

अलिक्सा ब्लिस जब से भारत आई हैं तबसे वे पूरी तरह भारत के रंग में ढल चुकी हैं. उन्होंने सिंह ब्रदर्स के साथ भंगड़ा भी किया.

Advertisment
Advertisment

कविता देवी के बारे में कही ये बात 

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अलिक्सा ब्लिस ने कविता देवी को ये सलाह दी है कि जब वे WWE के परफॉरमेंस सेंटर में अपनी ट्रेनिंग करेंगी तब उन्हें बहुत मुश्किलों पर सामना करना पड़ सकता है पर उन्हें अपने टैलेंट पर भरोसा करना होगा और तभी वे सफल डीवा बन सकती हैं.

WWE NEWS: भारत आई अलिक्सा ब्लिस ने भारत की पहली महिला WWE रेस्लर कविता देवी के बारे में कह दी ये बड़ी बात 2

आपको बता दे कि कविता देवी भारत की तरफ से पहली ऐसी महिला रेस्लर बनी हैं, जिन्होंने WWE का कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया हो.