IPL 2022- आरसीबी के नए कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात 1

क्रिकेट जगत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज आज से हो रहा है। आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत को लेकर हर कोई बहुत ही उत्सुक है, जहां अब कुछ ही घंटों के बाद इस बार का सीजन बहुत ही बड़े बदलाव के साथ शुरू होने जा रहा है।

 फाफ डू प्लेसिस खेले हैं लंबे समय तक धोनी की कप्तानी में

आईपीएल के 15वें सीजन में काफी बदलाव हुए हैं। जिसमें 8 से 10 टीमें हो चुकी हैं, तो मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों का पाला बदल चुका है। जिसमें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जर्सी में खेलेंगे।

Advertisment
Advertisment

IPL 2022- आरसीबी के नए कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात 2

फाफ डू प्लेसिस पिछले काफी सालों से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। डू प्लेसिस का चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बहुत ही खास जुड़ाव हो गया था। जहां उनकी महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में उन्होंने काफी कमाल किया है।

डू प्लेसिस ने खुद को माना धोनी के साथ खेलने पर भाग्यशाली

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले फाफ डू प्लेसिस ने उन्हें कप्तानी करते हुए काफी करीब से देखा है। ऐसे में वो इस बार किसी तरह से महेन्द्र सिंह धोनी के गुणों को आरसीबी के लिए कप्तानी करते हुए दिखाना चाहेंगे।

फाफ डू प्लेसिस को इस बार के मेगा ऑक्शन में आरसीबी ने 7 करोड़ रुपये की रकम देकर खरीदा था, जिसके बाद विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद उन्हें आरसीबी का कप्तान बनाया गया है।

Advertisment
Advertisment

आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले फाफ डू प्लेसिस ने महेन्द्र सिंह की कप्तानी में खेलने को लेकर अपने आप को भाग्यशाली करार दिया है। डू प्लेसिस ने धोनी को लेकर काफी बड़ी बात कही है, जिसमें उन्होंने धोनी की जमकर तारीफ की है।

IPL 2022- आरसीबी के नए कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात 3

आरसीबी के कप्तान ने कहा कि,  ”मैं भाग्यशाली रहा कि मैं काफी लंबे समय तक एमएस धोनी के नेतृत्व में खेला। मुझे उन्हें काफी करीब से टीम की अगुआई करते हुए देखने का मौका मिला कि वह किस तरह से काम करते थे। वह किस तरह से कप्तानी करते थे, जिसके लिये मैं काफी भाग्यशाली रहा।”

कोहली का मिलेगा साथ, कप्तानी का नहीं रहेगा दबाव

आरसीबी की कप्तानी करते हुए दबाव को लेकर प्लेसिस ने कहा कि ”विराट काफी लंबे समय तक इस देश का कप्तान था। भारतीय क्रिकेट और आरसीबी के लिये बहुत अच्छे कप्तान थे, इसलिए वो अनुभव, जानकारी और ज्ञान किसी से कम नहीं है।”

IPL 2022- आरसीबी के नए कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने महेन्द्र सिंह धोनी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात 4