भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को किसी इन्ट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में इतना कुछ किया है कि जिसपर और भी फिल्में बनाईं जा सकती हैं। आपको बता दें 2016 में एमएस धोनी (MS Dhoni) की ज़िंदगी पर फिल्म आ चुकी है।
जिसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का किरदार निभाया था। धोनी के जीवन पर बनी ये बायोपिक सुपर हिट साबित हुई थी। वहीं अब धोनी को लेके एक और नई फिल्म की घोषणा हो चुकी है। फैंस को बेसब्री से इस मूवी का इंतजार है। आइए जानते हैं, क्या है इस मूवी का धोनी से कनेक्शन।
MS Dhoni क्रिकेट के बाद अब फिल्मों में आएंगे नज़र
दरअसल पिछले साल दिग्गज भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने अपने प्रोडक्शन हाउस की घोषणा की थी। धोनी ने अपने नाम तले अपना फिल्मी बैनर धोनी एंटेरटैनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Dhoni Entertainment Pvt Ltd) की घोषण की थी।
धोनी ने बताया था कि फिलहाल उनका ये बैनर सिर्फ दक्षिण की फिल्मों पर ही काम करेगा। अभी वो बॉलीवुड में अपने बैनर तले फिल्में नहीं बनाएंगे। धोनी एंटेरटैनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की पहली तमिल भाषा की फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’ (Lets Get Married) का मोशन पोस्टर आज रिलीज किया गया है। फिल्म में हरीश कल्याण और इवाना मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें एमएस धोनी (MS Dhoni) की पत्नी साक्षी रावत धोनी (Sakshi Rawat Dhoni) इस फिल्म की निर्माता (Producer) हैं। वहीं रमेश थमिलमानी (Ramesh Thamilmani) इस फिल्म के निर्देशक (Director) हैं।
देखें ट्वीट :
We’re super excited to share, Dhoni Entertainment’s first production titled #LGM – #LetsGetMarried!
Title look motion poster out now! @msdhoni @SaakshiSRawat @iamharishkalyan @i__ivana_ @HasijaVikas @Ramesharchi @o_viswajith @PradeepERagav pic.twitter.com/uG43T0dIfl
— Dhoni Entertainment Pvt Ltd (@DhoniLtd) January 27, 2023
IPL 2023 में दिखेगा माही का जलवा
एमएस धोनी (MS Dhoni) क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास ले लिया है, अब वो सिर्फ आईपीएल ही खेलते हैं। 2023 के आईपीएल को शुरू होने में बस कुछ ही महीने बाकी है। कुछ दिन पहले ही एमएस धोनी(MS Dhoni) की एक वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें वो आगमी आईपीएल सीजन की तैयारी करते दिख रहे थे।