युवराज सिंह और अंबाती रायडू के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने भी किया संन्यास का ऐलान 1

श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने 2003 में श्रीलंका के लिए अपना पहला वनडे मैच खेला था। 2005 में उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया लेकिन टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने 2017 में अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था और उसके बाद से लगातार टीम से बाहर चल रहे थे।

ऐसा रहे है करियर

युवराज सिंह और अंबाती रायडू के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने भी किया संन्यास का ऐलान 2

Advertisment
Advertisment

नुवान कुलसेकरा ने श्रीलंका के लिए 21 टेस्ट, 184 वनडे और 58 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 48 विकेट दर्ज हैं वहीं वनडे में 199 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा था। इस दौरान उनकी इकॉनमी 4.9 की रही है।

टी-20 मैचों की बात करें तो कुलसेकरा ने 58 मैचों में 66 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने इन मैचों में सिर्फ 7.46  की इकॉनमी से रन खर्च किए हैं। बल्लेबाजी में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नाम 1933 रन हैं।

विश्व विजेता टीम का हिस्सा

नुवान कुलसेकरा

नुवान कुलसेकरा विश्व विजेता टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। श्रीलंका ने लगातार फाइनल में मिल रही हार के सिलसिले को तोड़ते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2014 को अपने नाम किया था। वहां फाइनल में उन्होंने भारत को हराया था।

Advertisment
Advertisment

उस टूर्नामेंट के 6 मैचों में उन्हें 8 विकेट मिले थे। उन्होंने इस दौरान सबसे ज्यादा तीन मेडेन ओवर भी डाले थे। फाइनल मुकाबले में उन्होंने भारत के खिलाफ 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट लिए थे।

नुवान कुलसेकरा भारतियों को रहेंगे याद

युवराज सिंह और अंबाती रायडू के बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने भी किया संन्यास का ऐलान 3

भारतीय क्रिकेट टीम को भी नुवन कुलसेकरा हमेशा याद रहेंगे। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप 2011 को अपने नाम किया था। फाइनल मुकाबले में धोनी ने नुवान कुलसेकरा की गेंद पर भी छक्का लगाया था।

धोनी के उस छक्के की जब- जब बात की जाएगी, तो उसमें कुलसेकरा का नाम जरुर जायेगा। विश्व कप 2015 के बाद उनका काम एक्सीडेंट भी हुआ था और उसके बाद से उनके गेंदबाजी में पहले वाली लय नहीं बची थी। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेल चुके हैं।