WATCH: शिखर धवन के बेटे जोरावर पर भी चढ़ा 'थाई-फाइव' का नशा, पिता धवन को कड़ी टक्कर देते आये नजर नन्हे जोरावर 1

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे धवन ने लगातार रन बनाये हैं। टीम को अभी तक मिली जीतों में उन्होंने बल्ले से पूरा योगदान दिया है। सीजन के शुरुआत मैचों में वह फॉर्म से जूझ रहे थे लेकिन पिछले कुछ मैचों में उन्होंने लगातार टीम को तेज शुरू दी है।

धवन की शानदार पारी

WATCH: शिखर धवन के बेटे जोरावर पर भी चढ़ा 'थाई-फाइव' का नशा, पिता धवन को कड़ी टक्कर देते आये नजर नन्हे जोरावर 2

Advertisment
Advertisment

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। मुंबई इंडियंस के खिलाफ उससे पहले हुए मैच में धवन तेज शुरूआत की थी लेकिन उसके बाद पवेलियन लौट गये थे।

पंजाब के खिलाफ मैच में शिखर धवन ने यह गलती नहीं की। पॉवरप्ले के समाप्त होने के बाद भी उन्होंने लगातार सीधे बल्ले से शॉट खेले। टीम को मुश्किल से निकालने के बाद वह पवेलियन लौटे।

धवन का फेमस थाई फाइव

WATCH: शिखर धवन के बेटे जोरावर पर भी चढ़ा 'थाई-फाइव' का नशा, पिता धवन को कड़ी टक्कर देते आये नजर नन्हे जोरावर 3

शिखर धवन क्रिकेट के सबसे मजाकिया खिलाड़ियों में गिने जाते हैं। किंग्स इलेवन के खिलाफ मैच में भी उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को ट्रोल किया था। इसके साथ ही धवन का थाई फाइव भी काफी मशहूर है।

Advertisment
Advertisment

वह बल्लेबाजी नहीं बल्कि फील्डिंग के दौरान अपने थाई फाई का मुजायरा पेश करते हैं। फील्डिंग में जब भी धवन कैच लेते हैं उसके बाद उनका थाई फाइव देखने को मिलता है।

जोरावर का थाई फाइव

WATCH: शिखर धवन के बेटे जोरावर पर भी चढ़ा 'थाई-फाइव' का नशा, पिता धवन को कड़ी टक्कर देते आये नजर नन्हे जोरावर 4

शिखर धवन के बेटे जोरावर लगातार अपने पिता के साथ मैदान पर देखे जाते हैं। इसके साथ ही जोरावर के मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया रहता है। धवन टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ भी काफी मस्ती करते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर जोरावर का वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपने पिता शिखर धवन की तरह थाई फाइव करते हुए नजर आ रहे हैं।

देखें वीडियो:

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।